प्रदीप कुमार जायसवाल
लोकल न्यूज आँफ इंडिया
ओबरा,सोनभद्र। करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह के पूज्य पिता सूरज सिंह के आकस्मिक निधन से जनपद सोंनभद्र में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।उनका निधन सोमवार 01/02/21 को इलाज के दौरान हो गई।
उनके निधन की खबर सुनते ही उनके पैतृक निवास गढ़वा जिला प्रतापपुर पंचायत पतसा में शोक ब्यक्त करने वालो की भीड़ लग गयी।
शोक संवेदना ब्यक्त करने वालो में करणी सेना के जनपद सोंनभद्र के पदाधिकारियो व सदस्यों सहित तमाम शुभचिंतक उनके निवास पर पहुँचे थे।
85 वर्षीय दिवंगत सूरज सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। मजदूर यूनियन के जिलामंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कट्टर कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें