सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किस संत ने कहा कि कुंभ में शरीर छोड़ दूंगा : देखिए

 


प.विनय शर्मा/ गणेश कुमार वैद

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार । गंगा में हो रहे अवैध खनन के मुद्दे पर एक बार फिर से मातृसदन मुखर हुआ , मातृ सदन प्रमुख ने केंद्र सरकार से अपेक्षित हो शरीर त्यागने की बात भी कही ।

मातृसदन के परमध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने कहा कि अवैध खनन को रूकवाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से कई पत्राचार किए परन्तु आश्वासनों के सिवा आजतक कुछ भी हासिल नहीं हुआ । अवैध खनन को रूकवाने की अपनी कोशिशों में रुकावट का जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह को जमकर कोसा उन्होंने कहा कि वह इसका खामियाजा भुगत रहे है और अभी और भुगतेगे । यहां तक की उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भी नहीं बख्शा उन्होंने कहा कि यदि वह खनन बंद करवाने में नाकाम रहते है तो एक संत से किया वादा तोड़ने का उन्हें मूल्य चुकाना होगा ।अंत में उन्होंने कहा कि वह एक संत है और वह गंगा की सेवा के लिए उसमे हो रहे खनन व सरकार की अपेक्षित नीतियों के चलते कुंभ में अपना शरीर भी त्याग देंगे ।



लोकल न्यूज ऑफ इंडिया को दिए साक्षात्कार में मातृसदन के परमध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने बताया कि उन्होंने मार्च 2019 में प्रधानमंत्री कार्यालय को एक पत्र लिखकर हरिद्वार में हो अवैध खनन की पूरी जानकारी दी थी और ये मांग की थी कि गंगा में हो रहे अवैध खनन के कार को तत्काल बंद करवाया जाए । जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से उनको जवाबी पत्र भी मिला जिसमे गंगा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस संदर्भ में शुरू वार्ता व अवैध खनन को लेकर मातृ सदन को दिए मौखिक व लिखित आश्वासन का जिक्र है ।बावजूद इसके ना अवैध खनन रुका ना ही कोई वार्ता आगे बढी ।

ज्ञात हो कि पूर्व में मातृ सदन के ही एक संत निगमानंद को अवैध खनन के खिलाफ अनशन के दौरान जान गंवानी पड़ी थी । शिवानंद ने कहा कि उसके बाद मातृ सदन ने जून 2019 को प्रधानमंत्री कार्यालय को पुनः एक पत्र भेजा जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से इस संबंध में एक पत्र सचिव जल शक्ति मंत्री को उचित कार्यवाही कर पूरी रिपोर्ट मातृ सदन को देने की बात लिखी थी जिसका रिकार्ड सरकारी पोर्टल पर दर्ज भी है उसके बाद अक्टूबर माह में एम एन सी जी (भारत सरकार) द्वारा खनन व स्टोन क्रेशर बंद करने के संबंध में एक पत्र भेजा गया । 


मातृ सदन प्रमुख का कहना है कि प्रधानमंत्री स्तर पर इतने ठोस आश्वासन के बावजूद खनन बदस्तूर जारी रहा और तो और लाकड़ाऊ न में जब सारा देश पूर्नबंदी का पालन कर रहा था तब भी खनन जारी था । उन्होंने ओर भी कई बिंदुओ पर बात की व कहा कि खनन रोकने में मुख्यमंत्री से लेकर जल शक्ति मंत्रालय व स्थानीय प्रशासन भ्रष्टाचार में डूबे हुए है वरना प्रधानमंत्री कार्यालय से किसी आदेश का पालन ना हो यह कैसे संभव है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...