सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ममता और मोदी में इन्तजार की कलह




विजय शुक्ल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


बंगाल मानो सियासी रण बन गया हो और कोई भी मौका सियासत का  भाजपा छोड़ना भी नहीं  चाहती हैं. आखिर आपदा में अवसर की योजना पर कमा करने की यह होड़ क्या वाकई भाजपाई नीति का हिस्सा बन गयी हैं या ममता का रवैया मोदी से टकराव का बन गया हैं।  बात प्रोटोकाल की जो हैं और अब ममता का कहना हैं कि  मोदी जी ने खुद उनका इन्तजार करवाया। पूरा मामला क्या हैं आइये उसकी क्रोनोलॉजी समझते हैं। 

पीएम नरेंद्र मोदी को 30 मिनट इंतजार कराने का विवाद बढ़ गया है. टीएमसी सुप्रीमो और सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया है कि उनको इंतजार कराया गया था. शनिवार को कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी ने दावा किया कि उन्हें पीएम मोदी से मुलाकात करने के लिए इंतजार करना पड़ा था. आज उन पर इंतजार कराने का आरोप लगाया जा रहा है. वहीं, राज्य के मुख्य सचिव आलापन बंदोपाध्याय को केंद्र बुलाने पर भी ममता बनर्जी ने मोदी सरकार की खबर ली. उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया.

कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने मुख्य सचिव आलापन बंदोपाध्याय को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर बुलाने की बात पर भी अपनी राय रखी. ममता बनर्जी ने सीधे-सीधे पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लपेटे में लिया. ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि यह जरूरी नहीं कि सीएम पीएम को रिसीव करें. उन्हें खुद पीएम की मीटिंग के लिए 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा था. पीएम को हमारे शिड्यूल की जानकारी थी. फिर भी उनका हेलिकॉप्टर उतरने तक उन्हें 20 मिनट का इंतजार करना पड़ा. लेकिन, वो (नरेंद्र मोदी) पीएम हैं और उनकी सुरक्षा का मामला भी बनता है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने साफ किया कि उन्हें बैठक में शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी से कोई दिक्कत नहीं थी. ऐसी बैठकें पीएम और सीएम के बीच होती हैं. इसमें और कौन मौजूद होता है, इसे मुद्दा बनाना गलत है. ममता बनर्जी का कहना है कि वो सही से जानती हैं कि पीएम उनके राज्य में आए हैं तो शिष्टाचार भेंट जरूर करनी चाहिए. वो भी पीएम की अनुमति लेकर मुलाकात करने गईं और कागजात सौंपकर लौंट गई. क्योंकि, उनका चक्रवात यास प्रभावित इलाकों के दौरे का शिड्यूल फिक्स था. हम पीएम की अनुमति से ही उनसे मिलने गए.

दरअसल, शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी चक्रवात यास के बाद के हालात का जायजा लेने पश्चिम बंगाल और ओड़िशा पहुंचे थे. कलाईकोंडा में पीएम नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक भी की. इसमें सीएम ममता बनर्जी और राज्य के किसी भी प्रतिनिधि के नहीं शामिल होने की बात कही गई. वहीं, पीएम मोदी को ममता बनर्जी से मिलने के लिए 30 मिनट तक इंतजार करने की बातें भी सामने आई. इसी मुद्दे पर सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई दी. बताते चलें इस मुद्दे और बीजेपी और टीएमसी नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी काफी तेज है.

अब बड़ा सवाल यह हैं कि  क्या हमारे लिए यह इंतजार का मसला अहम हैं या हमें प्रोटोकाल की इस पॉलिटिक्स पर इन नेताओ को जबाब देने का कोई हक हैं।  क्या पीएम आगे बढ़कर ममता की गलती या अपनी बात लोगो से बोलकर इसको यही रोक सकते हैं। पर ऐसा करेगा कौन ?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।