सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोहित हत्याकांड से उठा पर्दा;पैसों की लालच में दोस्त ने है किया था कत्ल

 


गणेश वैद 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में हुए हत्याकांड व लूट के मामले का एसएसपी सेन्थिल अबुदई कृष्ण राज एस ने रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में खुलासा किया।

हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा। बता दें कि 15 जून को बहादराबाद पुलिस को रोहलकी अंडरपास के पास अज्ञात युवक का शव लहुलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी।

मृतक की पहचान रोहित निवासी इब्राहिमपुर के रूप में हुई थी। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया गया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही मुखबिर की सूचना पर 18 जून को मिलिट्री ग्राउंड के पास शुभम पुत्र बाबूराम निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी, हरिद्वार को पकड़ा। सख्ताई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह मृतक रोहित का दोस्त है। उसके द्वारा रोहित से पार्टी मांगी गई थी। िजसके चलते बहादराबाद से शराब खरीदी गई जिसके पैसे रोहित ने अपनी जेब से निकालकर दिए। रोहित के पास काफी पैसे थे जिसके चलते उसे लालच आ गया और उसने रोहित के साथ शराब पीकर सत्या गैस एजेंसी के पास ले जाकर वहां मकई के खेत में उसकी गर्दन पर कैंची से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि रोहित का सामान उसने नहर में डाल दिया व उसका मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल अपने दोस्त अंकुर पुत्र राकेश व मनीष पुत्र राजेश निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी, हरिद्वार को दे दिए। आरोपी की निशानदेही पर हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कैंची व घटना करते समय अभियुक्त द्वारा पहने गए कपड़े और लूटे हुए 6500 सौ रुपए पुलिस ने बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी के दोस्त अंकुर व मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूटी हुई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों के अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने ढाई हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा की गई है। साथ ही उप निरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा भी नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...