सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख पद का मानसिंह गोंड़ व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने लिया पद एवं गोपनीयता की शपथ

आदिवासी क्षेत्र का सत्य और निष्ठा से करूँगा हर सम्भव विकास-मानसिंह गोंड,ब्लॉक प्रमुख



संतोष दयाल

लोकल न्यूज़ आफ इण्डिया

सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के प्रमुख पद का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन म्योरपुर ब्लॉक परिसर में किया गया।जिसमे मंच पर आसीन सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया।इसके बाद नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ को जिला कार्यक्रम अधिकारी अजित सिंह ने विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अपना दल एस सत्यनारायण पटेल,मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल,  हरिराम चेरो विधायक दुद्धी और वरिष्ठ भाजपा और अपना दल एस के पदाधिकारियों की उपस्थिति में शपथ दिलाया।इसके बाद प्रमुख मानसिंह ने सभी 123 नव निर्वाचित  क्षेत्र पंचायत सदस्यो को पद और दायित्यों का निर्वहन करने का शपथ दिलाया।अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि यह जित केवल हमारी जित नही है यह म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के जनता और क्षेत्र पंचायत सदस्यो की जित है।जिस विस्वास और उम्मीद के साथ मुझे ब्लॉक प्रमुख बनाया मै क्षेत्र के विकास का भरपूर कोशिश करूँगा, इसके बाद दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने इस जित के लिए शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह ब्लॉक क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है जबकि जनसँख्या के मामले में दूसरे नंबर पर है।जिस प्रकार लोगो ने भरोसा दिखा कर इतने बड़े ब्लॉक का प्रमुख पद अपना दल एस के प्रत्याशी को जित दिलाया है उसके लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन सभी को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया तथा कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्यनारायण पटेल,सोनाबच्चा,सुधीर कुमार, दीपक सिंग,गणेश जायसवाल,संगीता जायसवाल,मोहर लाल ,सुजीत सिंह,सुषमा सिंह,अशोक मौर्या,राजेंद्र यादव,दिनेश जैसवाल,राजन अग्रहरि,राम दयाल, प्रेम दयाल,बी० डी० ओ० निरंकार मिश्रा और भारी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।