सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आखिर किसने बाँध रखे हैं सूरजगढ़ फ़ार्म हाउस पर कार्रवाई करने के लिए डीटीपी बाठ के हाथ ,

  • फार्म हाउसों को गिराने में डीटीपी बाठ का दोहरा मापदंड
  • सूरजगढ़ फार्म पर कार्रवाई नहींं होने सेेेे उठ रहे सवाल
  • अरावली में किस की निगरानी में अवैध रूप से चलाया जा रहा फार्म
  • चंडीगढ़ स्थित 8 विभागों को शिकायत भेजकर दागे सवाल
  • एडवोकेट ने शिकायत के मार्फत तत्काल कार्रवाई की मांग की


कहते हैं की राजनीतिक रसूख और भ्र्ष्टाचार के आकाओ की छत्रछाया हो तो कुछ भी किया जा सकता हैं  फिर लाख मुनादी पीटने पर भी ना अधिकारी सुनते हैं ना सियासतदान। ऐसा  ही  एक मामला अरावली में स्तिथ एक फार्म हाउस का हैं जिसको कहा जाता हैं की एक बड़े केंद्रीय नेता का आशीर्वाद प्राप्त हैं अब यह अफवाह हैं या हकीकत यह तो खट्टर  साहब ही जाने पर आज उस पर एक प्रेस कॉनफेरेन्स ने मानो आठ आठ विभागों में धुल फांक रही शिकायतों की फाइलों से धुल झाड़ने का काम किया हैं और शायद डीटीपी बाठ साहब को भी थोड़ी सी संगदिली इस फार्म हाउस पर भी कार्रवाई करने की एक छोटी सी तन्द्रा तोड़ने की कवायद सी भी साबित हो जाय यह प्रेस कॉनफेरेन्स।  बाकी आस पास की कानाफूसी में  शराब,शबाब और कबाब में खेलता यह एक नया जहां कब टूटेगा यह तो समय बतायेगा। एनजीटी  के नियमो की तो इसको कोई परवाह नहीं और फायर ब्रिगेड की तो बात ही छोडो रही बात राजस्व या जीएसटी की तो वो गरीबो से टैक्स का मामला हैं इन फार्म हाउस के मालिकान उससे कही ऊपर उठ चुके हैं।  ऐसे कई आरोप प्रत्यारोप एक अधिवक्ता ने लगाए हैं।  खुद ही पढिए  और हो सके तो यह खबर एक एक बार ही सही सभी अधिकारियों और मुखयमंत्री साहब और बाकियो को साझा करके इस पर कुछ कार्रवाई करने का प्रयास करे।  बाठ साहब को भी भेज सकते हैं पर उनके बंधे हाथ कितना और क्या कर पाएंगे यह वो ही जाने। 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

गुड़गांव।पिछले कुछ दिनों से लगातार अरावली में स्थापित हुए फार्म हाउस को तोड़ने का मामला सामने आ रहा है, लेकिन यहां 12 एकड़ में अवैध रूप से बनाए गए सूरजगढ़ फार्म देखने के बाद डीटीपी एनफोर्समेंट अपनी आंखें आखिर क्यों बंद कर लेते हैं, यह अपने आप में बड़ा सवाल है, बता दें कि डीटीपी इंफोर्समेंट आर एस बाट द्वारा लगातार अरावली में अवैध रूप से निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई, लेकिन सूरजगढ़ फार्म पर कार्रवाई नहीं होने से अब एडवोकेट नरेंद्र की ओर से शिकायत से संबंधित 8 विभागों को शिकायत भेजकर कार्यवाही की मांग की गई है, साथ ही अवैध रूप से चलाए जा रहे फार्म को लेकर सवाल पूछे गए हैं,


क्या है आरोप

एडवोकेट नरेंद्र ने आरोप लगाया है कि गांव बंधवाडी, तहसील सोहना स्थित अरावली की पहाड़ी में सूरजगढ़ फार्म के नाम पर 12 एकड़ जमीन पर कमर्शियल एक्टिविटी की जा रही है. एडवोकेट नरेंद्र का आरोप है कि यहां उपरोक्त गतिविधियां  दीप एजुकेशन सोसाइटी का द्वारा उसके सतीश यादव पूर्व सरपंच ग्राम कन्हैय व उसके परिवार के आज सदस्य के द्वारा बिना किसी लाइसेंस के चलाया जा रहा है, जिससे हरियाणा सरकार को लाखों के राजस्व को चूना लग रहा है.


आरोप है कि यह रिसोर्ट चलाने के लिए सूरजगढ़ फार्म के मालिक ने ना ही एनजीटी से अनुमति ली है, ना ही फायर तथा पर्यावरण विभाग से एनओसी ली है, मौके पर इस रिपोर्ट को चलाने के लिए कानून को ताक पर रखकर रोड भी बना ली गई है, जीएसटी एवं अन्य टैक्स भी हजम किया जा रहा है, आरोप है कि इस रिपोर्ट में असंवैधानिक तरीके से जीव जंतुओं को रखा गया है, जो कि बगैर लाइसेंस के एनजीओ को रिसोर्ट में रखना कानूनन अपराध है, मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ वाइल्ड एनिमल एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाए और जिस तरह से अरावली में बने अन्य फार्म को तोड़ा गया है उसी तर्ज पर इस फार्म को तोड़ने की कार्रवाई की जाए.



किन विभागों को भेजी गई शिकायत

अवैध रूप से चल रहे इस फार्म पर कार्रवाई के लिए शिकायतकर्ता एडवोकेट नरेंद्र ने मुख्य सचिव हरियाणा सरकार चंडीगढ़ सचिव एवं वित्त आयुक्त, टाउन एंड कंट्री प्लैनिंग हरियाणा चंडीगढ़, वित्त आयुक्त एवं सचिव पर्यावरण एवं जीव जंतु एवं वन विभाग हरियाणा सरकार,डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लैनिंग हरियाणा चंडीगढ़, निदेशक राज्य सतर्कता ब्यूरो पंचकूला हरियाणा, उपायुक्त गुरुग्राम, संजय सिंह विधायक सोहना गुरुग्राम, डीटीपी इंफोर्समेंट एंड कंट्री टाउन प्लैनिंग सेक्टर 14 गुरुग्राम समेत अन्य विभागों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...