सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भेल के इतिहास में कभी भी नही हुई उपनगरी में सफाई व्यवस्था की इतनी बुरी हालत और अनदेखी- विकास सिंह महामंत्री, हैवी इलैक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन

 

शिवम गोयल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


हरिद्वार। भेल हरिद्वार की हीप एवं सी. एफ. एफ. पी. की 3 यूनियनों द्वारा दिनाँक 27.07.2021 को सांय: 3 बजे भेल उपनगरी में व्याप्त अनियमिताओं जैसे कूड़े की सफाई ना होना, सीवर लाइन चोक की समस्या, आवासों का मेंटीनेंस ना होने, प्रशासन एवं पुलिस  कर्मचारियों को प्राइम लोकेशनों पर स्थित भूतल के आवास भेल कर्मचारियों को आवंटित ना करते हुये सीधे तौर पर इनको आवंटित कर दिये जाने आदि के विरोध में भेल प्रबन्धन व नगर प्रशासक का घेराव किया गया। इस घेराव में भेल के सैकड़ों मजदूर उपस्थित हुये व भेल प्रबन्धन एवं नगर प्रशासक के विरूद्ध भेल प्रबन्धन मुर्दाबाद के नारे लगाये।





हैवी इलैक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि वर्ष 1963 से भेल हरिद्वार में निरंतर उत्पादन हो रहा है और भेल के इतिहास में कभी भी उपनगरी में सफाई व्यवस्था का इतना बुरा हाल नहीं था कि महीनों महीनों कूड़ा नहीं उठाये जाने, क्वार्टरों का मेंटीनेंस नहीं हो रहा है, सीवर लाइन की चोक होने की समस्याओं का निदान महीनों महीनों तक नहीं हो रहा है, बरसात में क्वार्टरों की छत का लीकेज का कोई भी समाधान नहीं किया जा रहा है, टाउनशिप में चोरियों को रोकने में भेल प्रबन्धन पूर्णतया असक्षम है, उपनगरी में जहाँ मजदूर निवास करते है वहाँ की सड़कों का बहुत ही बुरा हाल है और भेल प्रबन्धन इन ज्वलंत समस्याओं के प्रति गम्भीर नहीं है। यदि भेल प्रबन्धन व नगर प्रशासक ने 15 दिन के अंदर उक्त ज्वलंत समस्याओं का समाधान नहीं किया तो हम सभी यूनियंस टाउनशिप में रहने वाले कर्मचारियों के क्वार्टरों का समस्त कूड़ा नगर प्रशासक कार्यालय में डलवा देगें और अपना विरोध प्रकट करेगें।

हेवी इलेक्ट्रिकल वर्क ट्रेड यूनियन के उपाध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि यदि प्रशासन क्वार्टर की मेंटेनेंस इत्यादि कराने में सक्षम नहीं है तो कर्मचारियों के एचआरए कटौती बंद की करे।  जिससे कर्मचारी अपने क्वाटरो के मेंटेनेंस स्वंय करा सके और इसके साथ जो भी अधिकारी एवं सुपरवाइजर इस विभाग में कार्यरत हैं। उन्हें प्लांट के अंदर प्रोडक्शन में यूज़ किया जाए। क्योंकि संपदा विभाग में रहकर कुछ नहीं कर रहे हैं। तथा करोड़ों रुपए का सरकारी खर्च बढ़ा रहे हैं।

सी.एफ.एफ.पी. श्रमिक यूनियन के महामंत्री अमित गोगना ने कहा कि भेल की प्रमुख लोकेशनों पर भूतल पर स्थित क्वार्टरों को भेल कर्मचारियों को आवंटित ना करके सीधे तौर पर पुलिस एवं प्रशासन के कर्मचारियों को आवंटित किये जा रहे है। जिसके कारण से भेल के कर्मचारियों को काफी असुविधा हो रही है। सी. एफ.एफ. डब्ल्यू.यू., सी. एफ. एफ. पी. के महामंत्री जय शंकर ने कहा कि टाउनशिप में किरायेदारी में चल रही दुकानों को तुरंत खाली कराया जाये तथा जो दुकानें टाउनशिप में खाली पड़ी हुई है, उन सभी दुकानों को मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को शीघ्र आवंटित किया जाये, जिससे वह अपने परिवार की अजीविका भली-भाँति चला सकें।


बैठक में रवि कश्यप, बी. जी. शुक्ला, अशोक सिंह, बलवीर सिंह रावत, राकेश मालवीय, अरविन्द मावी, कामता प्रसाद, प्रहलाद सिंह चौहान, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, कमलेश राय, नवीन कुमार,  हरीश साहू, संदीप जोशी, दिवस श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिंह भदौरिया, इश्तिखार, ऋषि पाल विजय यादव, भवानी प्रसाद, धर्मेश गुप्ता, अमित पाण्डे,ओम् प्रकाश मीणा,आदेश कुमार,विकास परिडा,अजय कुमार, राजवीर जी, अजीत पाल सोहेल, अमरजीत सिंह, चंदन देव, कन्हैया लाल, हरद्वारी लाल यादव, जय प्रकाश राय, बाबू लाल, पूरण सिंह रावत, अनिल यादव, चन्द्रभान, सचिन ,दीपक रॉय, पी के वसिष्ठ जी ;बी एन यादव  मोहित नवीन गिरी ,विजय सुरेन्द्र रावत, शैलेश  कुमार ,ज्ञानप्रकाश दीपक मोर आदि सहित भेल के सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।