सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीएम मोदी से अपने मन की बात करना चाहता हैं रामायण रीसर्च काउंसलिंग में वॉइस ओवर करने वाला नन्हा वेदांत

 



प्रिया पटवाल 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
नई दिल्ली।आज बात एक ऐसे नन्हे साथी की करने जा रहे हैं जिसके साथ हुनर अपना  बचपना जी रहा हैं।  जी हाँ एक जबरदस्त सोच और ऊर्जा का बचपन।  जो वाद्य यंत्रो का ताना बाना जानता हैं तो एंकरिंग की विधा का तो मानो वो मंझा वाला खिलाडी हैं।  महज सात साल की उम्र में यह महारथ एक अच्छे परिवेश और परवरिश के साथ साथ वेदांत के अपने लगनशीलता का भी अनूठा उदाहरण हैं। 

आपको बता दे कि सात साल का वेदांत अलग अंदाज में ना सिर्फ एंकरिंग  करता है बल्कि  संगीत के वाद्य यंत्रों को आसानी से बजा लेता है. फिलहाल वेदांत  रामायण रिसर्च काउंसिल के बनाए गए वीडियो में  अपनी आवाज दे  रहा है।  जो अपने आप में एक अलग और अनोखी मुहिम हैं भगवान राम को जानने और समझने की। 

 अक्सर आपने टेलिविजन पर एंकरिंग करते कुछ युवा चेहरों को देखा होगा, लेकिन हाल में सोशल मीडिया पर छाने वाला 7 वर्षीय बालक वेदांत के एंकरिंग की बात ही कुछ और की है। वेदांत अपने ही अंदाज में एंकरिंग करता है और सबसे मजे की बात है कि उसकी एंकरिंग ने कई सांसदों और मंत्रियों को अपना मुरीद बनाया है। हाल में वेदांत ने त्रिपुरा में ईस्ट त्रिपुरा से सांसद रेबती त्रिपुरा के लिए एक प्रोफाइल वीडियो बनाया जो त्रिपुरा में काफी वायरल हुआ। इसके बाद सांसद ने वेदांत को बुलाकर सम्मानित किया और शाबाशी दी। 

मालूम हो कि वेदांत को इससे पहले केरल राजभवन में वहां के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया, नई दिल्ली से सांसद तथा मशहूर गायक मनोज तिवारी, मीनाक्षी लेखी, सांसद बृभूषण शरण सिंह समेत कई जाने-माने शख्सियतों के लिए वीडियोज़ बना चुका है, जिसके लिए उसे कई बार सम्मानित किया जा चुका है।  

वेदांत के प्रांगण में रचती बसती विधाये और पारंगत होता वेदांत 

वेदांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा फैन है। नन्हा वेदांत का कहना हैं कि प्रधानमंत्री बच्चों से बहुत प्यार करते हैं, इसलिए वह पीएम को पसंद करते हैं। वह कहता है कि वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहता है और मिलकर उनके सामने उनकी उपलब्धियों पर आधारित एंकरिंग को प्रस्तुत करना चाहता है। 



पीएम मोदी की योजनाओ का तगड़ा ब्रांड एम्बेस्डर हैं वेदांत , १०० से ज्यादा योजनाओ की कर चुका  हैं नायाब  एंकरिंग 

वेदांत बताता है कि वह प्रधानमंत्री की योजनाओं पर आधारित 100 से अधिक वीडियोज़ में एंकरिंग कर रहा है। जानकारी दी गई कि जल्द ही उन वीडियोज़ को किसी कार्यक्रम के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए वेदांत रामायण रिसर्च काउंसिल (ट्रस्ट) द्वारा भगवान श्रीराम और मां सीता के लोक कल्याण संदेशों को जन-जन तक प्रसार के लिए रामायण मंच यू-ट्यूब चैनल के लिए भी एंकरिंग कर रहा है। रामायण मंच पर ये सारे वीडियोज़ लाइव हैं और लगातार प्रोड्यूस भी किया जा रहा है। 



हुनर के परिवेश और परवरिश से तैयार वेदांत 

वेदांत नई दिल्ली के एमआरवी विवेकानंद मॉडल (द्वारका) में कक्षा-2 का छात्र है। उसके पिता कुमार सुशांत भारत सरकार में मीडिया सलाहकार रह चुके हैं तथा मां ऋतु ठाकुर शास्त्रीय संगीत से पीएचडी कर रही हैं तथा अपने म्यूज़िक सेंटर ओपन कर बच्चों को शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी दे रही हैं। वेदांत को एंकरिंग के अलावा पेंटिंग, एक्टिंग, डांसिंग और गायकी में बेहद रुचि है। इतनी कम उम्र से ही वेदांत खुद से हारमोनियम-प्ले कर गायन भी करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।