सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भेल हरिद्वार की डीप एवं सी.एफ.एफ.पी. की 3 यूनियनों द्वारा भेल प्रबन्धन एवं केन्द्रीय नेताओं का किया गया पुतला दहन

शिवम गोयल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



हरिद्वार ।भेल हरिद्वार की डीप एवं सी.एफ.एफ.पी. की 3 यूनियनों द्वारा दिनांक 27.09.2021 को सांयः 3 बजे भेल सी.एफ.एफ.पी. मेन गेट पर पी. पी. एवं बोनस के लिये संयुक्त समिति की बैठक ना बुलाये जाने, 5 वर्ष से अधिक होने पर भी यूनियन के मान्यता के चुनाव अभी तक ना होने, मृतक आश्रित के परिवार को रेगुलर नौकरी ना देने, एक करोड़ रूपये के टर्म इंश्योरेंस को लागू ना करने के लिये भेल प्रबन्धन एवं केन्द्रीय नेताओं को पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में भेल के सैकड़ों मजदूर उपस्थित हुये व भेल प्रबन्धन के विरूद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाये व रोष प्रकट किया गया।

हैवी इलैक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि भेल प्रबन्धन और केन्द्रीय नेताओं की मिलीभगत से कोरोना की आड़ में मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं जैसे अप्रैल 2020 से इंसेंटिव, बोनस, पी.पी., नाईट एलाउंस, कैन्टीन सब्जिडी, व्हीकल सब्जिडी आदि की या तो कटौती कर दी या तो बंद कर दिया। जबकि अधिकारियों को मिलने वाली मोबाइल खरीदने की सुविधा व इसका बिल, फर्नीचर, कर्टसी आदि में किसी भी प्रकार की कोई भी कटौती नहीं की गई है। 9 अक्टूबर 2020 को करोना महामारी में जबकि कम्पनी लॉस में थी, करोड़ों रूपयों का पी.आर.पी. बाँट दिया गया परन्तु प्रबन्धन ने अभी तक वित्तीय वर्ष 2019-2020 एवं 2020-2021 के पी. पी. एवं बोनस की अभी तक संयुक्त समिति की बैठक नहीं बुलाई है। केन्द्रीय नेता भेल प्रबन्धन से निजी लाभ लेकर मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती करा रहे है।

सी.एफ.एफ.पी. श्रमिक यूनियन के महामंत्री अमित गोगना ने कहा कि कोरोना से जिन कर्मचारियों की मृत्यु हुई है। उन कर्मचारियों के आश्रित को योग्यतानुसार रेगुलर सेवा हेतु तत्काल पॉलिसी बनाई जाये। क्वार्टर आवंटन एवं मृत्यु सहायता राशि को 5 वर्ष तक ना करते हुये इसे कर्मचारी की सेवानिवृत्ति तिथि तक किया जाये और जिन कर्मचारियों की सामान्य मृत्यु हुई है उन्हें भी इस पॉलिसी के अंतर्गत शामिल किया जाये।

हैवी इलैक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि यूनियन के मान्यता के चुनाव हुये 5 वर्ष से अधिक हो चुके है लेकिन केन्द्रीय नेताओं द्वारा कोरोना की आड़ लेकर भेल में मान्यता के चुनाव होने नहीं दे रहे है। जबकि पूरे भारतवर्ष में लोक सभा, विधान सभा, नगर निगम, नगर पंचायत आदि के चुनाव हो रहे है और यहीं केन्द्रीय नेता उन चुनावों में बड़ी बड़ी जनसभायें कर रहे है। भेल प्रबन्धन को लोकतान्त्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुये तत्काल भेल में यूनियन्स् के मान्यता के चुनाव कराने चाहिये।

सेन्ट्रल फॉउण्ड्री फोर्ज वर्कर्स यूनियन के महामंत्री जय शंकर ने कहा कि पाँचवें फेस की लॉटरी निकले हुये लगभग 17 वर्ष से अधिक हो चुके है। यह मामला कोर्ट में लम्बित पड़ा हुआ है। जिसके कारण से कर्मचारियों को भूमि का आवंटन नहीं हो पा रहा है। हम भेल प्रबन्धन से पुरजोर माँग करते है कि वर्ष 2005 में आवेदकों एवं वर्तमान में जो भी कर्मचारी सेवारत है, इस फेस की जमीन पर उन सभी को मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाकर आवास आवंटित कर दिये जाये।

बैठक में रवि कश्यप, बी. जी. शुक्ला, अशोक सिंह, सलीम अहमद, ईसम पाल, ऋिषी पाल, बलवीर सिंह रावत, राकेश मालवीय, अरविन्द मावी, कामता प्रसाद, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, कमलेश राय, ओम प्रकाश मीना, पी. के. वशिष्ठ, नवीन कुमार, हरिहर प्रसाद, विजय, रोशन मिंज, नवीन गिरी ,मोहित ,भूपेंद्र रावत  हरीश साहू संदीप जोशी, दिवस श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिंह भदौरिया, इश्तिखार, विजय यादव, ओम प्रकाश मीना , अवधेश  ,विपिन कश्यप शत्रुघन सेनापति ,अरविंद भगत, जयप्रकश ,दयाशंकर ,शिवशंकर, अरविंद ,शिवलाल, इंदरजीत भंडारी, विनीत ,दीपक, अमित ,सुरेंद्र रावत , प्रभाकर ,आदेश कुमार विकास परीदा , अजय कुमार राजवीर , एस के मोकिम, दुर्गाचरण पांडा, इंदरजीत यादव ,मनोज राय राम अवध यादव, चंदन  ,जितेंद्र ,भवानी प्रसाद, धर्मेश गुप्ता, अमित पाण्डे, सुरेन्द्रर गुप्ता, अजीत पाल सोहेल, अमरजीत सिंह, चंदन देव, कन्हैया लाल, हरद्वारी लाल यादव, जय प्रकाश राय, बाबू लाल, पूरण सिंह रावत, अनिल यादव, चन्द्रमान, नीरज टोंक आदि सहित भेल के सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।