सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा हरकी पैड़ी से शुरू और वाल्मीकि चौक पर खतम

 


शिवम गोयल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार।आम आदमी पार्टी की आज तिरंगा यात्रा हरकी पैड़ी से शुरू हुई  और जिसका समापन वाल्मीकि चौक पर हुआ । तिरंगा यात्रा का समापन भाषण कंर्नल अजय कोठियाल ने किया। उत्तराखण्ड में भारी बारिश के कारण आयी आपदा में 42 लोगो की मौत के कारण तिरंगा यात्रा को निरस्त कर सांकेतिक यात्रा निकाली गई । और आगामी विधानसभाओं में होने वाली तिरंगा यात्रा को अनिच्छित समय के लिए निरस्त कर दिया गया। इस अवसर पर  भगवान बाल्मीकि की प्रतिमा पर मालार्पण किया ।  तिरंगा यात्रा के समापन भाषण में 2 मिनट का मौन धारण कर उत्तराखण्ड  में हुई  42 लोगो की  मौत पर शौक व्यक्त किया। कंर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आयी भीषण आपदा में प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है । जिसमें 42 लोगो की मौत की खबर आई है।  जो कि बहुत दुखद है। हमारी युथ फाउंडेशन के कार्यकर्ता सेना और एनडीआरफ के साथ मलबे में दबे लोगो ओर घायलों को बाहर निकालने का काम कर रहे है। आम आदमी पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी, प्रदेश सहप्रभारी और विधायक जंगपुरा प्रवीण कुमार , जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, प्रदेश उपाद्यक्ष ओ पी मिश्रा, प्रदेश उपाद्यक्ष मोर्चा महिला हेमा भण्डारी,जिला सचिव और वरिष्ठ नेता अनिल सती, वादिष्ट नेता नवीन मारया, विधानसभा प्रभारी रांनीपुर प्रशांत राय, विधानसभा प्रभारी ग्रामीण नरेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष किरण दुबे , संजू नारंग, गगन वर्मा, शिशुपाल सिंह नेगी, रघुवीर सिंह पंवार, अशोक कश्यप, राकेश यादव, मयंक गुप्ता, गीता देवी, साहूकार सिंह,अंकुर बांगड़ी, अम्बरीष गिरी, एडवोकेट नितिन गुप्ता, नरेंद्र कोरी, रणधीर सिंह, वीरेंद्र, भारत कुमार, रविंदर कुमार, सहित सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...