सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीजपुर व्यवसाई का विदाई समारोह का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

प्रवीण कुमार 

लोकल न्यूज़ इंडिया   

बीजपुर।बीजपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर बाजार के व्यवसायी श्री नाथी राम मंगला समाजसेवी जो 36 वर्षों से बीजपुर क्षेत्र में व्यवसाय करते थे उसके साथ साथ समाजसेवी भी थे ।इन्होंने इस बीजपुर के अंदर दूधअइया मन्दिर ,बेड़िया हनुमान और बीजपुर रामलीला मैदान में दुर्गा माता का मंदिर बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही और इस बीजपुर बाजार की जनता का दुःख सुख में बखूबी इन्होंने जी जान से उनका साथ निभाये शादी विवाह से लेकर पैसे तक इन्होंने  मदद की ।इनके साथ साथ इनका बड़ा पुत्र  विकाश मंगला भी अपने पिता की तरह समाजसेवा के कार्य मे महत्वपूर्ण भूमिका रही ।



 आज इनका पूरा परिवार को बीजपुर की सभी व्यवसाई ,एन टी पी सी कर्मी,स्कूल कर्मी और बजरंग दल/विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता,बीजपुर के सभी पत्रकार बन्धु और गण्यमान्य जनता सभी लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए विदाई समारोह मे समिलित हो कर बीजपुर व्यवसाई श्री नाथी राम मंगला ,विकाश मंगला के परिवार का विदाई समारोह का कार्यक्रम बहुत ही बेहतरीन तरीके से किया गया ।आज तक इस बीजपुर में एन टी पी सी कर्मचारियों का ही रिटार्यड मेन्ट के बाद विदाई समारोह का कार्यक्रम होता था पर आज पहली बार किसी व्यवसाई समाजसेवी का विदाई समारोह करते हुए पहली बार देखा गया है।जो पहले कभी नहीं हुआ था जो प्रेम भाव समान दिया गया आज तक किसी सरकारी कर्मचारी को नहीं दिया गया होगा।आज हमारे बीच से बीजपुर 

व्यवसाई श्री नाथी राम मंगला अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में शिफ्ट हो गए और ओ बीजपुर की जनता के लिए एक हीरा समान ही थे इस बिदाई समारोह कार्यक्रम में मुख्य भूमिका सन्दीप गुप्ता जिला संजोजक बजरंग दल/विश्व हिन्दू परिषद और अनिल त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।और इस कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद /बजरंग दल के सतीश जी धर्माचार्य,उपेंद्र प्रताप सिंह, जसवंत सिंह, नन्दलाल गोड़, श्यामा सेठ,और बीजपुर के व्यवसाई के साथ साथ और ज्यादा संख्या में जनता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...