सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिमाचल की तीर्थन घाटी के हीरों ने कोलकाता में बिखेरी चमक

प्रिया पटवाल

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया

तीर्थन घाटी गुशैनी,



47वीं राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कुल्लू की बेटियों ने दिखाया दमखम।


तीर्थन घाटी की बेटी नेहा ठाकुर ने जुनियर महिला वर्ग में दूसरी बार किया हिमाचल टीम का नेतृत्व।


गुशैनी स्कूल के शारीरिक अध्यापक रविंद्र कुमार ने हिमाचल टीम में बतौर कोच दी अपनी सेवाएं।


तीर्थन घाटी की बेटियां मनोरमा देवी, रीना शलाठ और माया शलाठ भी वालीबॉल खेल में राष्ट्रीय स्तर तक कमा चुकी है नाम।


तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार (परस राम भारती):- पश्चिम बंगाल के वर्धमान में   

25 से 30 दिसम्बर तक

47वीं जूनियर नेशनल वाॅलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से अंडर-17 जुनियर वर्ग बालक एवं बालिकाओं की टीमों ने भी हिस्सा लिया। इस चैंपियनशिप में हिमाचल की दोनों टीमों ने अपना खुब दमखम दिखाया है। हालांकि टीमें इस प्रतियोगिता में अपना परचम लहराने में कामयाब नहीं हो सकी और प्रतियोगिता से बाहर हो गई है लेकिन फिर भी इन दोनों टीमों ने अपने खेले गए मैचों में अपनी खेल प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया है। 


हिमाचल प्रदेश जुनियर वर्ग वालीबॉल टीम में इस बार जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र से नेहा ठाकुर, निहाल ठाकुर और कार्तिक को पश्चिमी बंगाल में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला है। तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत पेखडी से शलिंगा गांव की बेटी नेहा ठाकुर दूसरी बार हिमाचल प्रदेश जुनियर वर्ग बालिका वालीबॉल टीम का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रही है और वर्तमान में साई स्पोर्ट्स हॉस्टल धर्मशाला से अपनी शिक्षा ग्रहण कर रही है।


इस बार तीर्थन घाटी के गुशैनी स्कूल से युवा शारीरिक अध्यापक रविन्द्र कुमार को भी हिमाचल वालीबॉल टीम बालिका वर्ग में बतौर कोच अपनी सेवाएं देने का मौका मिला। बंदल गांव के निवासी रविन्द्र कुमार वर्तमान में सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुशैनी में बतौर शारिरिक अध्यापक तैनात है।


तीर्थन घाटी के बंदल गांव की बेटी मनोरमा देवी तो कई सालों से हिमाचल वालीबॉल टीम में बतौर वरिष्ठ कोच अपनी सेवाएं दे रही है जो इस बार भी 47वीं चैंपियनशिप में  हिमाचल जूनियर वॉलीबॉल टीम बालक वर्ग में बतौर कोच साथ रही। मनोरमा देवी भी शिक्षा विभाग में बतौर शारिरिक अध्यापक तैनात है। साई स्पोर्ट्स हॉस्टल धर्मशाला से ही इसने अपनी शिक्षा दीक्षा हासिल की है। यह पिछले कई सालों से हिमाचल प्रदेश वालीबॉल टीम में बतौर कोच अपनी सेवाएं दे रही है।


तीर्थन घाटी की दूर दराज ग्राम पंचायत पेखडी के नाही गांव की बेटियां रीना शलाठ और माया शलाठ भी वालीबॉल खेल में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है। इन दोनों बेटियों ने भी साई स्पोर्ट्स हॉस्टल धर्मशाला से शिक्षा ग्रहण की है। रीना शलाठ वर्तमान में वन विभाग में बतौर वनरक्षक तैनात है जिसे स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी मिली है। उपरोक्त सभी खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल खेल का सफर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैनी से ही शुरू किया है।


हिमाचल प्रदेश वाॅलीबाल टीम में तीर्थन घाटी के युवाओं का काफी महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। इस बार पश्चिम बंगाल में आयोजित 47वीं राष्ट्रीय जुनियर वालीबॉल चैम्पियनशिप में तीर्थन घाटी से हिमाचल को दो कोच और एक कप्तान मिले हैं। पहाड़ sa कठिन जीवन जीने के बाबजूद भी तीर्थन घाटी के युवाओं ने वालीबॉल खेल में अपना खूब नाम कमाया है। नेहा ठाकुर को दुसरी बार हिमाचल टीम का कप्तान और रविन्द्र कुमार तथा मनोरमा देवी को टीम का कोच बनाये जाने पर घाटी के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उपरोक्त सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...