सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

न्यू ईयर में एनएचपीसी ने खोला नौकरी का पिटारा

 


  • युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर
  • 69 पदों के लिए डायरेक्ट जॉब देगी ऊर्जा कंपनी
  • 17 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन, अधिसूचना जारी


सुमन पालसरा

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया




नव वर्ष के मौके पर देश की ऊर्जा कंपनी एनएचपीसी ने नौकरी का पिटारा खोल दिया है।अगर आपकी नौकरी गई है या फिर कोई नई जॉब करना चाहते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। देश की दिग्गज नवरत्न कंपनी एनएचपीसी ने 69 रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां निकाली है। अधिसूचना के अनुसार एनएचपीसी ट्रेनी इंजीनियर, फाइनांस ऑफिसर, कंपनी सचिव सहित  इंजीनियरों की सीधी भर्ती करा रही है। एनएचपीसी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रिक्त पड़े 69 पदों पर सीधी  भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी निर्धारित की गई है। एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक ललितेंदु कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर एनएचपीसी के विभिन्न हाइड्रो प्रोजेक्टों व पावर स्टेशनों में कर्मचारियों व अधिकारियों के सैकड़ों पद रिक्त पड़े हैं, जिसके लिए निगम ने डायरेक्ट भर्ती करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि निगम में इंजीनियरों,  कंपनी सचिव तथा वित्त विभाग में अधिकारियों की भारी कमी है जिसके चलते निगम ने बेरोजगार युवाओं, प्रशिक्षु इंजीनियरों से 17 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पार्वती प्रोजेक्ट के परियोजना प्रमुख ने बताया कि निगम उक्त पदों के लिए सीधी भर्ती करा रहा है, और वे युवा स्नातक प्रशिक्षु इंजीनियर आवेदन कर सकता है जिन्होंने गेट की परीक्षा पास की हो। जबकि अपनी पसंद और योग्यता अनुसार महिलाएं व पुरुष ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सुनहरे भविष्य का सपना हर एक का होता है किंतु सही मार्ग दर्शन ना मिलने के कारण उन्हें अपना मुकाम नहीं मिल पाता है। पास आउट विद्यार्थियों के सामने दो ही विकल्प रहते हैं या तो फिर बिजनेस करें या फिर नौकरी। बिजनेस करने के लिए पर्याप्त धन और संसाधन की जरूरत होती है ऐसे में युवा वर्ग नौकरी को ही बेहतर विकल्प समझते हैं। बेरोजगारों के लिए नौकरी ढूंढने के लिए सरकारी ,अर्ध सरकारी तथा प्राइवेट कंपनी एक मात्र सहारा है। देश में वैसे भी सभी शहरों में जॉब प्लेसमेंट एजेंसियां हैं जो समय समय पर रोजगार उपलब्ध करवाती है लेकिन देश की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी ने युवाओं को डायरेक्ट भर्ती के जरिए रोजगार का नया द्वार खोला है। यहां उल्लेखनीय यह भी है कि एनएचपीसी ने जहां गत वर्ष 200 से अधिक इंजीनियरों की भर्ती की है वहीं अब पूरे देश मे  एनएचपीसी इंजीनियरों व अन्य अधिकारियों की डायरेक्ट भर्ती कर रही है। बेरोजगार युवाओं के लिए एनएचपीसी सोने पर सुहागा बनती जा रही है।वहरहाल एनएचपीसी में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए नव वर्ष सौगात लेकर आया है।



बॉक्स हेतू                 

               

इन पदों पर होनी है भर्ती


सिविल इंजीनियर  29 पद



मैकेनिकल इंजीनियर 20 पद


इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 4 पद


फाइनेंस अधिकारी 12 पद


कंपनी सचिव दो पद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।