सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत जिला कुल्लू में 1 करोड़ 10 लाख व्यय

 



  • 5 हजार 914 बालिकाओं को लाभान्वित कर अनमोल योजना को किया सार्थक
  • मुख्यमंत्री कन्यादान तथा शगुन योजनाएं भी बन रहीं बेसहारा का सहारा
  • आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 34 हजार बच्चों तथा 5 हजार 866 धात्री व गर्भवती महिलाओं का डेटा रहेगा ऑनलाईन

निखिल कौशल

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया



कुल्लू : जिला कुल्लू में समेकित मेकित बाल विकास सेवाएं कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं गरीब व असहाय वर्ग की महिलाओं तथा बच्चियों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। बेटी है अनमोल योजना ने अपने नाम के अनुरूप अपनी सार्थकता को सिद्ध किया है। जिला कुल्लू में योजना के अंतर्गत दिसम्बर, 2017 से अब तक प्रथम घटक में 749 बालिकाओं तथा द्वितीय घटक में 5 हजार 165 बालिकाओं पर 1 करोड़ 10 लाख 28 हजार 352 रूपए व्यय कर लाभान्वित किया गया है। योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों में जन्मी दो बेटियों तक 21 हजार रूपए प्रति बालिका एकमुश्त जन्म उपरांत राशि के रूप में अनुदान दिया जा रहा है। इस राशि को बालिका के नाम बैंक या डाकघर में जमा करवाया जाता है। इसी प्रकार जिला में मुख्यमंत्री कन्यादन योजना के तहत निर्धन परविारों में जन्मी लड़कियों को विवाह हेतु 51 हजार रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। दिसम्बर, 2017 से अब तक इस योजना के अंतर्गत 266 निर्धन परिवारों में जन्मी लड़कियों के विवाह हेतु 1 करोड़ 17 लाख 97 हजार रूपए व्यय कर लाभ पहुंचाया गया है। इसके साथ ही महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार के लिए 1061 आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा 34 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रें के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार प्रदान किया जा रहा है। शाला पूर्व शिक्षा के अंतर्गत 3 से 6 वर्ष के कुल 8 हजार 854 बच्चे नामजद किए गए हैैंं जिन्हें अनौपचारिक स्कूल पूर्व शिक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत जिला कुल्लू में बीपीएल परिवारों में जन्मी लड़कियों को विवाह हेतु 31 हजार रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 118 बीपीएल परिवारों में जन्मी लड़कियों के विवाह हेतु 36 लाख 58 हजार रूपए व्यय कर लाभान्वित किया गया है।



जिला कुल्लू में विधवा पुनर्विवाह योजना के अंतर्गत विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए विधवा/ दम्पत्ति  को 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। दिसम्बर, 2017 से इस योजना के तहत अब तक जिला कुल्लू में 18 मामले स्वीकृत हुए हैं जिन पर 9 लाख रूपए व्यय किय गए हैं। इसी प्रकार स्वयं रोजगार योजना के अंतर्गत बेरोजगार ग्रामीण महिलाओं को स्वयं रोजगार हेतु 5 हजार रूपए की वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया गया है। दिसम्बर, 2017 से अब तक  जिला कुल्लू में योजना के तहत 111 मामले स्वीकृत  हुए हैं जिन पर 5 लाख 55 हजार रूपए व्यय किए गए हैं। इसी प्रकार मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के अंतर्गत निःसहाय महिलाों को दो बच्चों के पालन-पोषण के लिए 6 हजार रूप्ए प्रति वर्ष प्रति बच्चा प्रदान किया जा रहा हैं। 2017 से अब तक इस योजना के अंतर्गत जिला में 1 करोड़ 88 लाख 3 हजार 974  रूपए व्यय कर 3 हहजार 934  महिलाएं एवं 6 हजार 153 बच्चों को लाभान्वित किया गया है। योजना के तहत प्रत्येक गर्भवती महिला ( जो सरकारी नौकरी न करती हो) को केवल अपने प्रथम गर्भ/ बच्चे के लिए सरकार द्वारा 5 हजार मातृत्व सहयोग राशि तीन किश्तों में प्रदान की जाती है, जिसमें प्रथम किश्त 1 हजार रूपए गर्भ पंजीकरण पर, द्वितीय किश्त 2 हजार रूपए गर्भ के छः माह प्रसव पूर्व जांच करवाने पर व तृतीय किश्त 2 हजार रूपए जन्मे बच्चे के प्रथम टीकाकरण चक्र के पूर्ण होने उपरांत महिला को दी जाती है।  दिसम्बर 2017 से अब तक 12 हजार 661 महिलाओं को 5 करोड़ 66 लाख 87 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री बाल उद्धार योजना व समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत जिला कुल्लू में  किशोर न्याय अधिनियम में पंजीकृत जिला में संचालित 3 बाल/ बालिका आश्रमों में 93 बच्चों को निःशुल्क रहने, खाने-पीने व शिक्षा का प्रावधान किया गया है। हिमाचल प्रदेश बाल/ बालिका सुरक्षा योजना  एवं फॉस्टर केयर कार्यक्रम के तहत अनाथ व असहाय बच्चों के पालन-पोषण हेतु अभिभावकों को 2 हजार रूपए प्रति बच्चा प्रति माह तथा बच्चों को 500 रूपए प्रति माह प्रति लाभार्थी की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...

ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज गाजियाबाद में कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

पं विनय शर्मा      लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  गाजियाबाद। ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा गाजियाबाद के सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के वाणिज्य विभाग के सभी छात्रों के लिए  "कॉमर्स स्नातकों के लिए करियर विकल्प" विषय पर छात्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) एस कुमार और कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री निर्मल सिंह ने अतिथि वक्ता श्री एसपी वर्मा, निदेशक (प्रशिक्षण एवं नवाचार) ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट का स्वागत हरा पौधा देकर किया। श्री वर्मा का स्वागत करते हुए, श्री निर्मल सिंह ने कहा, "हम अपने कॉलेज में प्रसिद्ध और अनुभवी कैरियर योजनाकार और शिक्षाविद का स्वागत करते हैं। श्री एसपी वर्मा ने दो लाख से अधिक छात्रों को परामर्श दिया है। उन्होंने हजारों शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया है।" श्री एसपी वर्मा ने "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्प" विषय पर विस्तार से बात की। उन्होंने स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्पों की एक अच्छी संख्या है। लेकिन प्रत्येक छात्र को दीर्घकालिक और ...