सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सूरत नगर में चिकित्सा शिविर में लोगों ने कराई जांच

 

  • मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता नवीन गोयल ने की शिरकत
  • बढ़ते कोरोना के मामलों से बचने को सरकार, प्रशासन का करें सहयोग
  • मास्क लगाने की आदत को अभी ना छोड़ेंं

प्रिया पटवाल

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया



गुरुग्राम: यहां सूरत नगर में गुरुवार के चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन योगासना स्पोट्र्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश पुत्र कैप्टन प्रेम सिंह की ओर से माता जी अंगूरी देवी की याद में किया गया। इस शिविर का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने किया। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को कोरोना से बचने व अन्य बीमारियों से दूर रहने के लिए योग को भी जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। 

शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे नवीन गोयल का शिविर के आयोजक मुकेश व अन्य लोगों ने स्वागत किया। अपने संबोधन में श्री गोयल ने कहा कि शिविर में बीमारियों की जांच कराकर उचित परामर्श व उपचार लेना चाहिए, ताकि छोटी-छोटी बीमारियों के लिए हमें बड़े अस्पतालों में ना जाना पड़े। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी फिर से बढ़ रही है। ऐसे में अभी से बचाव करना जरूरी है। खुद को तंदुरुस्त रखने को योग को भी जीवन का हिस्सा बनाएं। साथ ही स्थानीय चीजों को अपनाकर स्वदेशी को बढ़ाया दें। इसके साथ ही खान-पान पूरा ध्यान दें। सामान्य तौर पर जीवन की भागदौड़ में हम शारीरिक तंदुरुस्ती को भुला देते हैं। उन्होंने चिकित्सकों की राय के आधार पर कहा कि पोषक आहार जरूर लें, ताकि हमारा शरीर बीमारियों से लडऩे के लिए मजबूत हो। कैनविन फाउंडेशन भी लगातार लोगों को गर्मी से होने वाले रोगों और कोरोना महामारी से बचाव के प्रति जागरुक कर रहा है। 

श्री गोयल ने कहा कि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा देश-प्रदेश में व्यापक पैमाने पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने बूस्टर डोज निशुल्क लगाने की घोषणा की है। प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी राहत की है कि यहां तीसरी वैक्सीन भी निशुल्क लगेगी। श्री गोयल ने गर्मी के मौसम में पेड़ों में पानी डालने, पक्षियों व सड़कों पर घूमते पशुओं को चारा-पानी देने की भी उन्होंने लोगों से अपील की है। 

मानव रचना मंच के उपाध्यक्ष पूनम वत्स, सूरत नगर फेज-1 के प्रधान व पूर्व पार्षद कैप्टन प्रेम सिंह, उप-प्रधान सिसोदिया, मन्नू, यज्ञ प्रभारी सरला देवी, महिला योग समिति की जिला प्रभारी सुशीला देवी, योग साधक दीपक कुमार, ईश मुनि, संजीव त्यागी, बिंटू, विनोद गहलोत, मनोज कुमार शर्मा, नितिन त्यागी, होशियार सिंह समेत काफी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...