सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हंसल मेहता की NETFLIX की नयी वेब सीरीज स्कूप से अभिनेता दर्शन दवे की दमदार वापसी


घर एक सपना' , 'मेरा ससुराल' और 'बेगुसराय' में दर्शकों के दिलों पर राज किया हैं अभिनेता दर्शन दवे 



लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

मुंबई, दिल्ली। अभिनेता दर्शन दवे हंसल मेहता की Netflix के लिए नयी वेब सीरीज 'स्कूप' से वापसी कर रहे हैं ।

दर्शन दवे अपने डेली सोज 'घर एक सपना' , 'मेरा ससुराल' और 'बेगुसराय'  के लिए जाने जाते हैं। &टीवी के धारावाहिक बेगूसराय के बाद दर्शन ने अपने परिवार और कुछ पारिवारिक उत्तरदायित्वों के लिए कुछ वक़्त एक्टिंग और मुंबई से एक ब्रेक ले लिया , जिसकी उन्हें ख़ुशी है क्यूंकि इस बहाने वे lockdown में अपने परिवार के साथ ज़्यादा वक़्त गुज़ार सके , और इस वक़्त का सदुपयोग करते हुए उन्होंने जयपुर में एक्टिंग का एक इंस्टिट्यूट आरम्भ किया और अपना एक रिकॉर्डिंग और एडिटिंग स्पेस बना लिया। 



अब अच्छी खबर ये है कि वे डायरेक्टर हंसल मेहता की नयी वेब सीरीज 'स्कूप' से वापसी कर रहे हैं , हंसल मेहता की हर्षद मेहता के जीवन पर बनी पिछली वेब सीरीज 'scam' साल की सबसे बड़ी और कामयाब वेब सीरीज रही है।  दर्शन 'स्कूप' में Anti terrorist squad के चीफ के रूप में नज़र आएँगे। वेब सीरीज में करिश्मा तन्ना , मोहम्मद ज़ीशान अयूब एवं हरमन बवेजा भी विभिन्न किरदारों में नज़र आएँगे। इसी बीच दर्शन ने जयपुर में दर्शन दवे एक्टिंग इंस्टिट्यूट का आरम्भ किया और अब वे कई छात्रों को लेकर प्रोजेक्ट्स बनाने में लगे हैं। दर्शन ने फिल्म मेकिंग का प्रशिक्षण Xavier's institute of mass com से लिया ,अपने revital rozaana के विज्ञापन के लिए बहुत लोकप्रिय रहे , साथ ही अज़ीज़ मिर्ज़ा , रवि चोपड़ा , अजय सिन्हा और कई बेहतरीन डायरेक्टर्स के साथ काम करके हर माध्यम में अनुभव हासिल किया , पृथ्वी थिएटर में उनके नाटक के मंचन के दिन भी बेहद यादगार रहे , जिसमें वे मुख्य किरदार के अलावा , संगीतकार , गीतकार और गायक भी रहे। दर्शन के यूट्यूब चैनल 'दर्शन दवे फिल्म्स एंड म्यूजिक' पर म्यूजिक वीडियोज़ के अलावा उनकी कवितायें और नॉन फिक्शन वीडियोस भी बहुत पसंद किये जाते हैं। इस वेब सीरीज के लिए दर्शन का नाम प्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग कंपनी ने हंसल मेहता को सुझाया था।  दर्शन का हंसल मेहता के साथ काम करने का अभुभाव बहुत ही अच्छा रहा , वे बताते हैं की हंसल मेहता जी बहुत ही सादा स्वाभाव के व्यक्ति हैं और उनके साथ काम करना मज़ेदार अनुभव था , SCAM देखने के बाद से ही हंसल जी के साथ काम करना दर्शन की बकेट लिस्ट का हिस्सा था। वेब सीरीज की शूटिंग अभी भी जारी है और उसकी रिलीज़ डेट की अभी तक घोषणा नहीं हुई है। दर्शन ITA best actor अवार्ड के विजेता रहे हैं और उन्हें एक और वेब सीरीज का ऑफर आया है , वे कहते हैं कि उन्हें उम्मीद है कि अभी बहुत से अवार्ड्स मिलना बाक़ी हैं ,  तब तक दर्शकों का मनोरजन करने का सौभाग्य और उनके प्रेम का अवार्ड उन्हें मिलता रहेगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।