सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निकाय चुनाव में समाज की भागीदारी से उत्साहित वैश्य समाज अब पंचायत चुनाव में भी उतरेगा जोर-शोर से : प्रदीप अग्रवाल



निकाय चुनाव के पर्यवेक्षक ही संभालेंगे पंचायत चुनाव का कार्यभार : राजेश सिंगला

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

चंडीगढ़। निकाय चुनाव के शोर के बीच प्रदेश सरकार ने शीघ्र ही पंचायत चुनाव के संकेत भी दे दिए है। सूत्रों के मुताबिक जुलाई में होने वाले पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे, हालांकि अभी तारीखों की अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। अग्रवाल वैश्य समाज चुनाव समन्वय समिति के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने निकाय चुनाव के उपरांत ही होने वाले पंचायत चुनावों का समर्थन करते हुए फैसले का स्वागत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि सभी जिलों में 4 सीट बैकवर्ड क्लास के लिए आरक्षित रहेंगी और 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए होंगी। उन्होंने बताया कि जिला परिषद में आरक्षित सीटों के अलावा 1 से भाग होने वाली सीट पुरुष की रहेंगी और 2 से भाग होने वाली सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। इसी प्रकार ब्लॉक समिति में 1 से भाग होने वाली सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी और 2 से भाग होने वाली सीट पुरुषों के लिए आरक्षित रहेंगी और पिछले 2 चुनाव से जो सीट एक ही वर्ग में है उसमें बदलाव अनिवार्य होगा। वहीं ग्राम पंचायत में क्रमांक 1 से भाग होने वाली सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी और 2 से भाग होने वाली सभी सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित रहेंगी। पुरुषों वाली सीट पर महिलाएं चुनाव नहीं लड़ सकेंगी और पिछले दो चुनाव से जो सीटें अनारक्षित है वह बैकवर्ड क्लास के लिए आरक्षित रहेगी। 

समाज की चुनाव समन्वय समिति के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि निकाय चुनाव में वैश्य उम्मीदवारों की भागीदारी से वैश्य समाज उत्साहित है। ये चुनाव प्रदेश की छोटी सरकार में वैश्य समाज का परचम लहराने वाले साबित होंगे। उन्होंने बताया कि चेयरमैन पद की बहुत सी सीटों पर वैश्य समाज का काबिज होना लगभग तय है और वहीं पार्षदों की संख्या में भी जबरदस्त बढ़ौत्तरी होने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में निकाय चुनाव में समाज की भागीदारी से उत्साहित वैश्य समाज का अगला लक्ष्य अब पंचायत चुनावों में अपना वर्चस्व जमाने पर रहेगा। उनका संगठन वैश्य समाज के ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को पंचायत चुनाव के मैदान में उतारने और उन्हें जितवाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

इस मौके पर समाज के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने भी अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि निकाय चुनाव की भांति पंचायत चुनाव के लिए भी अग्रवाल वैश्य समाज पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की तर्ज पर पर्यवेक्षकों को अभी से पंचायत चुनाव की जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव खत्म होते ही ये पर्यवेक्षक पंचायत चुनाव के लिए काम शुरू कर देंगे। पंचायत चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव संभाल रहें पर्यवेक्षक की सूची में कोई बदलाव नहीं करते हुए प्रदीप सिंगला को अम्बाला, विकास गर्ग को भिवानी, संदीप नूनीवाला को दादरी, हिमांशु गोयल को फरीदाबाद, नवदीप बंसल को फतेहाबाद, पूर्व पार्षद मनीष बंसल को गुरूग्राम, नवीन केडिया को हिसार, अंकुश जैन को झज्जर, अनुज ऐरन को जींद, हरिओम भाली को कैथल, सत्यप्रकाश गर्ग को करनाल, पदम गुप्ता को कुरूक्षेत्र, रवि बधवानियां को महेन्द्रगढ़, अभय जैन को नूहं, विपिन जैन को पलवल, पवन अग्रवाल को पंचकूला, सुमित हिंदुस्तानी को पानीपत, बजरंग लाल अग्रवाल को रेवाड़ी, अक्षत कसेरा को रोहतक, तीर्थ राज गर्ग को सोनीपत, वेणु अग्रवाल को यमुनानगर का पर्यवेक्षक बनाया गया है। ये पर्यवेक्षक प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार लेकर समाज के सौ प्रतिशत मतदान तक को सुनिश्चित करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।