सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुल्लू पुलिस की साईबर सैल ने आईटीआई कुल्लू नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा आयोजित साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम में दी साईबर क्राईम की जानकारी।

 

लोकेन्द्र सिंह वैदिक,

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,



कुल्लू: नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई कुल्लू में किया गया  । साइबर सैल के हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार तथा कास्टेंबल श्री भगत राम ने साइबर अपराध के बारे में निम्न जानकारी दी l


अगर आप सोशल मीडिया के यूजर हैं तो कृपया दी जा रही जानकारी को  समझे और अपने आप को साइबर खतरे से सुरक्षित रखे*


1. किसी भी ऑफर के झांसे में न आवे, पहले उस ऑफर के बारे में पूर्णतया जान ले |

2. अपने बैंक खाते से जुड़ी खुफिया जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ सांझा ना करें |

3. किसी भी होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और अन्य किसी लोन या दिवाली ऑफर के लिए कोई कॉल आता हैं तो उसका रेस्पॉन्स ना दे जब तक की उस ऑफर की कोई ऑफिसियल जानकारी न हो |

4.आपका बैंक आपसे कभी भी OTP, CVV ,DOB और ATM पिन नहीं मांगता हैं अगर कोई फ़ोन कॉल पर बैंक का अधिकारी बताकर आपसे इन सभी कि जानकारी मांगता हैं तो ऐसे फ़ोन कॉल का जवाब ना दें |

5.ATM कार्ड का प्रयोग सुरक्षित ATM में करें तथा अपना ATM कार्ड किसी अनजान को ना दें |

6. हाल ही के सबसे पॉपुलर क्राइम की बात करे तो वो ये है  की कोई अपनी पहचान आर्मी पर्सन बताता है और अपनी कोई ओल्ड कार ,बाइक ,स्कूटी या अन्य कोई सामग्री  ऑनलाइन या OLX पर बेचने की  बात करता है तो उस पर ट्रस्ट/ विश्वास न करे |

7. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सुरक्षित वेबसाइट (https) से ही करें |

8.दोस्तो कोरोना वैक्सीन के लिये आये हुए फ़ोन को अटेंड न करें, रेजिस्ट्रेशन के नाम पर आप का आधार कार्ड का नम्बर मांगा जाएगा फिर कहेंगे कि आप के मोबाइल पर OTP आएगा वो हम को बताओ आप का रेजिस्ट्रेशन हो जाएगा और वैक्सीन आप को जल्द मिल जाएगी और जैसे ही आप ने OTP बताया आप का बैंक एकाउंट खाली हो सकता है। 

9.अपनी और अपने परीजनो की फोटो, विडियो या कोई भी जानकारी Facebook, Whatsapp, Twitter, Instagram में पोस्ट करने में और Profile Picture और Status अपडेट करने में एक बहुत बड़ा जोखिम है, अत: ये जोखिम उठाने से पहले ये फोटो और विडियो एक बार अवश्य देख लें, वरना कहीं बाद में पछताना ना पड जाए |


10.यह हमेशा सलाह दी जाती है कि, कभी भी Google पर ग्राहक सेवा केंद्र का नंबर न खोजें।  सीधे सम्बन्धित वेबसाइटों पर जाएँ।


11.कोई भी लिंक क्लिक व एप डाऊनलोड  करते वक्त बहुत सावधानी  बरतें...! जरा सी लापरवाही आपके साथ धोखाधड़ी की वारदात को जन्म दे सकती  है...


12. पासवर्ड जितना स्‍ट्रांग होगा उतना ही आपका डेटा भी सुरक्षित होगा। अक्षरों, संख्याओं और विशेष कैरेक्‍टर्स को जोड़कर पासवर्ड को स्‍ट्रांग बनाएं। अलग-अलग खातों के लिए हमेशा अलग आईडी/पासवर्ड का चयन करें


13. किसी भी अनजान वीडियो कॉल  को ना उठाये आजकल  अनजान मोबाइल नंबरों, से लड़की बनकर आपसे बात करने, का प्रयास करते हैं और आपका एक  छोटा सा  वीडियो  गलत तरीके से इस्तेमाल करके आपको ठगी का शिकार बना सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...