सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शारदा अस्पताल ने दवा सुरक्षा पर केंद्रित रोगी सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया

 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

ग्रेटर नोएडा।विश्व रोगी सुरक्षा दिवस (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में शारदा अस्पताल ने रोगियों के अधिकारों और सुरक्षा के महत्व पर एक सप्ताह का शिविर शुरू किया। शारदा मेडिकल कॉलेज के छात्रों के साथ डॉक्टरों, चिकित्सकीय और गैर-चिकित्सकीय कर्मचारियों ने शिविर के दौरान पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता, रोगी परामर्श और एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।


दवा सुरक्षा के प्रति जागरूकता के महत्व को संबोधित करते हुए, शारदा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. आदेश के. गडपयेले ने कहा, "दवा सुरक्षा अक्सर सबसे मौलिक सुरक्षा प्रोटोकॉल होता है, फिर भी रोगियों द्वारा इसकी सबसे ज्यादा अनदेखी की जाती है। यह आदत के कारण है। अक्सर लोग किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के बजाए स्वयं दवाई लेने लगते हैं, जिससे स्वास्थ्य समस्या ज्यादा जटिल हो जाती है। इस पूरे सप्ताह के दौरान, हमारी टीम ने अन्य चिकित्सा सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच हमारे रोगियों के साथ बात कर उन्हें चिकित्सक की सलाह से ही दवाई लेने के महत्व के बारे में जानकारी दी।  हमने लोगों को रोगियों के रूप में उनके कानूनी अधिकारों और दुर्घटनाओं, दुर्व्यवहार और गलत इलाज को रोकने के लिए प्रोटोकॉल के बारे में भी जागरूक किया।"


जागरूकता शिविर आयोजित करने के पीछे के विचार पर प्रकाश डालते हुए, शारदा अस्पताल के सीओओ, जी भाग्यलक्ष्मी ने कहा, “ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक व्यवहार शारदा अस्पताल के मूल मूल्य हैं जो हमारे डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को हमारे रोगियों के साथ लंबे समय तक अच्छे संबंध बनाने में मदद करते हैं। शिविर के दौरान, हमारे संकाय सदस्यों, अस्पताल के कर्मचारियों और मेडिकल छात्रों ने रोगी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और हमारे मूल मूल्यों के अनुसार सहानुभूति और करुणा के साथ रोगियों के साथ व्यवहार करने की शपथ ली। इसके अतिरिक्त, शारदा मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर के हमारे छात्रों ने रोगी सुरक्षा के बारे में अपनी समझ व्यक्त की और इससे जुड़ी कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिससे उन्हें इन प्रोटोकॉल को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।”

 


शारदा अस्पताल के बारे में

 

2006 में स्थापित, शारदा अस्पताल ग्रेटर नोएडा, एनसीआर में स्थित एक अत्याधुनिक मल्टी-सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल है। 9 एकड़ में फैले शारदा अस्पताल में 1200 से अधिक बिस्तर हैं और वैश्विक मानकों के अनुरूप व्यापक चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं और परिष्कृत उपकरणों से लैस है। एनएबीएच से मान्यता प्राप्त शारदा अस्पताल tertiary केयर, सुपर-स्पेशियलिटी, जनरल-स्पेशियलिटी, एडवांस डायग्नोस्टिक और रेडियोलॉजी सर्विस से लेकर क्रिटिकल केयर तक चिकित्सा सेवाओं का एक व्यापक स्पेक्ट्रम प्रदान करता है। इसकी उच्च योग्य और अनुभवी चिकित्सको की टीम पूरी दक्षता के साथ न सिर्फ अलग - अलग तरह के मरीजों का इलाज करती है बल्कि उनसे आत्मीय रिश्ता भी बनाती है।  संबद्ध मेडिकल कॉलेज अनुसंधान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करता है और देश में चिकित्सा तथा स्वास्थ्य देखभाल के तरीकों में लगातार सुधार के लिए मेडिकल छात्रों को व्यापक प्रशिक्षण देता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।