सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लावारिस की तरह पड़ी है चाटी से तुनन सड़क,लेटलतीफ ठेकेदार के अधीन लोकनिर्माण विभाग

 

गब्बर सिंह वैदिक,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,


डिवीजन निरमंड के अंतर्गत सबडिवीजन ब्रो के अधीनस्थ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चाटी से तुनन सड़क का कार्य स्टेज-1का लगभग 2006 में शुरू हुआ था।जो कि 10 वर्षों में बड़ी मशक्कत व मुश्किल से पूर्ण हुआ।स्थानीय जनता को सड़क निकलने के बाद काफी सुविधा होने लगी थी।दिसम्बर 2018 में स्टेज-2का कार्य शुरु किया गया जिसमे कि सड़क को पक्का करना था।काम शुरू तो हो गया लेकिन कछुआ चाल से।2018 से आज तक हर साल इसमे सिर्फ दो या तीन महीने ही इस सड़क में निरंतर रूप के कार्य होता है।बाकी महीनों में काम ठप पड़ा रहता है।जिसकी वजह से गाड़ी चालको व स्थानीय जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय जनता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह का जेठ मेला तुनन दौरे के समय आनन-फानन में कार्य को गति दी गई।जिसमें की गुणवत्ता को दरकिनार किया गया।गटके में कच्चे पत्थर व मिट्टी का इस्तेमाल किया गया।और ये भी आरोप लगाए है कि विभाग ने डंगे रसूखदार लोग ,छूटभइये नेते  व विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के घर के आस पास लगाए है।

बता दें कि सड़क का जो भी कार्य किया जाता है वह डीपीआर के आधार पर ही किया जाता है।कहाँ डंगा लगना है,कहाँ पैराफिट लगने है।कहाँ कलवर्ट व स्लैब कलवर्ट लगने है।जीएसबी में गटका, रोड़ी व रेत का मिश्रण बनाकर बिछाई की जाए।

ड्राइंग के अनुसार पहली लेयर जीएसबी की विछाई गई है जिसमें बड़े बड़े पत्थर व ज्यादातर मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है।

विक्रमादित्य सिंह ने तुनन मेले में स्थानीय को आश्वस्त किया था कि बहुत जल्द को टायरिंग कर पक्का किया जाएगा।लेकिन वह सिर्फ बातें ही रह गई।अगले ही दिन पेटी ठेकेदार ने अपनी लेबर व मशीनरी ले गए।जब उनसे बात की तो कारणों का पता चला कि ठेकेदार ठेकेदार समय पर पैसे नहीं देता है।जिसकी वजह से काम करना मुश्किल हो जाता है।

    लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आखिर ऐसे ठेकेदारों पर शिकंजा क्यूं नहीं कस पा रहा है।कौन सी ऐसी मजबूरियां है जो ऐसे लेटलतीफ ठेकेदार विभाग में तानाशाह बन बैठे है।अंदर खाते कुछ गोलमाल होने की आंशका लग रही है।

कुछ भी हो ऐसी परिस्थितियों में आम जनता की त्रस्त हो रही है।सड़क का कार्य पूर्ण न होने की वजह से शाम के समय लोगो को बस सुविधा नही मिल पा रही है।जिसके कारण दूर दराज क्षेत्र तुनन के लोगो को तीन या चार गुना किराए का भुगतान कर बोलेरो केम्पर के डाले में ठूंस ठूंस कर सफर करने को मजबूर है।जो कि एक बड़े हादसे को न्यौता दे रज है।

कभी कभी तो ऐसा प्रतीत होता है लोक निर्माण विभाग को ठेकेदार ही चला रहे है।हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुख देने वाली सरकार व तेजतर्रार,युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह ही चाटी से तुनन सड़क जो लावारिस की तरह पड़ी है शायद इसके माई बाप बन जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।