सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री जगत प्रकाश नड्डा एवं पंजाब एवं हरियाणा के राज्यापालों ने श्री सत्य पाल जैन को जन्मदिवस पर सम्मानित किया


प्रिया बिष्ट 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



चण्डीगढ़:  चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद श्री सत्य पाल जैन के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद समारोह’में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह, सांसद श्री अनिल जैन, संगठन मंत्री श्री श्रीनिवासअल्लू सहित भारी तादाद में लोगों ने श्री जैन को अपना आषीर्वाद दिया तथा उनकी लम्बी आयु की कामना की।

चण्डीगढ़ के लॉ भवन में खचाखच भरे हाल में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुये श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि श्री सत्य पाल जैन भाजपा के लिये एक “Assett” (धरोहर) है जिन्होंने लम्बे समय तक पार्टी एवं जनता की पूरी प्रमाणिकता के साथ सेवा की है। उन्होंने कहा कि श्री जैन ने न केवल कानूनी क्षेत्र में परन्तु सामाजिक, संसदीय एवं राजनैतिक क्षेत्र में भी अपनी योग्यता की छाप छोड़ी है।



पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि श्री जैन जो भी काम करते हैं, वो पूरा सोच समझ कर करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी उन्होंने किसी भी विषय पर श्री जैन से कानूनी राय मांगी तो श्री जैन ने अपनी राय पूरे कानून का अध्ययन करने के बाद ही दी। अपने संसदकाल का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि जब भी जैन लोकसभा में बोलने के लिये खड़े होते थे, तो सभी सांसद उनका भाषण सुनने के लिये अपनी सीटों पर बैठ जाते थे।

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि श्री जैन एक सरल हृदय के व्यक्ति है और वो जो महसूस करते हैं बिना किसी झिझक के कहते हैं। उन्होंने कहा कि श्री जैन आज देश में एक जानेमाने वकील हैं, जिन्होंने वकालत में अपनी मेहनत से अपने लिये एक विषेश स्थान बनाया है।

श्री देवेश मोदगिल, पूर्व महापौर जिन्होंने मंच संचालन किया ने श्री जैन के जीवन के अनेक पहलुओं पर प्रकाश डाला तथा कहा कि श्री जैन पर यह नारा ‘‘सरल व्यक्तित्व कुशल नेतृत्व’ पूरी तरह खरा उतरता है।

श्री मोदगिल ने बताया कि इससे पहले शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा उनका सम्मान किया गया जिनमें देवालय पूजक परिषद, राधा स्वामी सत्संग ब्यास के बाबा जी, निरकांरी मिशन, क्रिष्चन ऐसोसिएषन, जैन समाज, मार्केट एसोसिएषन, नामधारी सत्संग सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उनको सम्मानित किया।

अपने भाषण में श्री सत्य पाल जैन ने कहा कि जीवन में जनता का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी पूजीं है जिस पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा समाज में काम करने वाले लोगों में अंहकार की बजाये विनम्रता एवं सेवा भाव लगातार बना रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि वे चाहे सत्ता में रहें या नहीं परन्तु उन्होंने जनता से अपना सम्पर्क निरंतर बनाये रखा और जो भी संभव हो सका वो किया। उन्होंने कहा कि आज समय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व को मजबूत करना है जिस से देश और अधिक आगे जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...