सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये के चलते पर्यटन व्यवसाय को भारी नुकसान: गोविंद ठाकुर

 


राज अग्रवाल 

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

मनाली ।पूर्व शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये के कारण इस साल रोहतांग दर्रा देरी से पर्यटकों के लिए खोला गया। स्थानीय जन प्रतिनिधि और प्रशासन प्रभावी ढंग से मामला नहीं उठा पाए। इस वजह से मनाली के पर्यटन को भारी नुकसान हुआ है। सीजन की समाप्ति के दौरान जून महीने के दूसरे सप्ताह में रोहतांग दर्रा बहाल हुआ। होटल कारोबारी, टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन कारोबारियों को सरकार की गलती के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। भाजपा शासनकाल में रोहतांग दर्रा मई महीने में ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जाता था। गोविंद ठाकुर मनाली में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा शासनकाल के पांच सालों में एक भी प्रदर्शन नहीं हुए। टैक्सी ऑपरेटरों, होटलियरों व अन्य कारोबारियों के साथ मिलबैठकर समस्याएं सुलझाई जाती थी। लेकिन, कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही टैक्सी ऑपरेटरों को मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा। सरकार ऑपरेटरों की समस्या का समाधान नहीं कर पाई तो ऑपरेटर दो जून को भूतनाथ मंदिर के समीप प्रदर्शन पर उतरे। प्रशासन के अधिकारी उनके साथ वार्ता को पहुंचे और समझौता हुआ। बावजूद इसके 11 टैक्सी ऑपरेटरों पर मामले दर्ज हुए। यह निंदनीय है। वह इसका कड़ा विरोध करते हैं। इस एफआईआर में जो धाराएं लगाई गई है, उस पर भी पूर्व शिक्षामंत्री ने सवाल उठाए। उनके अनुसार जान से मारने की धमकी देना, दंगा फसाद, अपराध को अंजाम देने से संबंधित धाराएं लगाना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भाजपा शासनकाल में शुरू की गई योजनाओं का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नेता कोई एक ऐसी योजना बताएं जिसे वह स्वयं लेकर आए हो। मनाली शहर के लिए बनी सीवरेज योजना भी उनके कार्यकाल में ही स्वीकृत हुई है। इसका बाकायदा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलान्यास भी किया है। उस दौरान इसके लिए 162 करोड़ मंजूर हुए थे। इसके बाद इस योजना के विस्तार की जरूरत महसूस हुई। नए सिरे से सर्वे किया गया और सीवरेज के साथ पेयजल योजना भी शामिल की गई। इसके लिए 385 करोड़ रुपये भी उनके कार्यकाल में ही मंजूर हुए हैं। अब सिर्फ एमओयू साइन करने की औपचारिकता रह गई थी। उन्होंने कहा कि दो बैलीब्रिजों की मरम्मत के लिए ऐसे कार्यक्रम हुए मानों सरकार ने नए पुल बनाए हो। भाजपा शासन काल में फोरलेन पुल बना। डबललेन सड़क तैयार करके दी गई। बैलीब्रिज की मरम्मत के लिए भी केंद्र सरकार के एनएचएआई ने ही राशि मंजूर की। प्रदेश सरकार को इसमें कोई योगदान नहीं है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चमन कपूर, उपाध्यक्ष मनोज लारजे, होटलियर एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार टेक चंद ठाकुर भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...