सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऐसी कला प्रदर्शनियां संस्कारों का संवर्धन करती हैः प्रधान

 


कलाकृतियों ने दिल्ली वासियों का मन मोहा 

 


आर्ट फॉर क्लाइमेट एक्शन: इंडिया आर्ट फैक्ट्स के तत्वावधान में देशभर के सौ चुनिंदा कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

नई दिल्ली । देशभर के सौ से अधिक कलाकारों की पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कलाकृतियों ने राजधानी दिल्ली की पांच दिनों तक शोभा बढ़ाईं। दिल्ली के प्रगति मैदान में एक से पांच सितंबर तक चले आर्ट फॉर क्लाइमेट एक्शन: इंडिया आर्ट फैक्ट्स में देशभर के चुनिंदा कलाकारों की किस्म किस्म की कलाकृतियां दिल्ली वासियों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस अद्भुत कला-संगम का उद्घाटन किया था और कहा था कि ऐसी कला प्रदर्शनियां देश-समाज के संस्कारों का संवर्धन करती हैं। खास तौर पर वर्तमान कला प्रदर्शनी में पर्यावरण की सुरक्षा और उसके संरक्षण को लेकर विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जो विशेष संदेश देती हैं। 



आर्ट डेवलपमेंट एंड इंटीग्रेशन ऑफ आर्ट एंड आर्टिस्ट (ओडीआईएए) के सचिव क्षितीश चंद्र दास ने बताया कि कलात्मक रचनात्मकता और पर्यावरणीय चेतना के सामंजस्यपूर्ण अभिसरण में, आर्ट फॉर क्लाइमेट एक्शन शिखर सम्मेलन ने लोगों के दिल और दिमाग दोनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रगति मैदान में राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय और हस्तकला अकादमी की पृष्ठभूमि में आयोजित यह अभूतपूर्व कार्यक्रम कालजयी कलाओं की शक्ति का एक प्रमाण है। नवाचार के ब्रश-स्ट्रोक पर्यावरण संरक्षण की तात्कालिक अनिवार्यता से जुड़े हुए हैं। देश के विभिन्न कोनों के प्रसिद्ध कलाकारों ने वर्तमान में पर्यावरणीय प्रबंधन पर एक सम्मोहक कथा तैयार करने के लिए अपनी असीमित प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कलाकृतियां पर्यावरण-चेतना को पुनर्जागरण को प्रेरित करने वाली रहीं। 

नायाब कलाकृतियों का यह शिखर सम्मेलन ऑर्गनाइजेशन फॉर डेवलपमेंट एंड इंटीग्रेशन ऑफ आर्ट एंड आर्टिस्ट (ओडीआईएए) द्वारा आयोजित किया गया। कला प्रदर्शनी के आयोजन में केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय, राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय और हस्तकला अकादमी का भी सहयोग मिला। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस कला प्रदर्शनी को सार्थक एवं सकारात्मक बताया। कला प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कर कमलों कमल से हुआ। इस मौके पर प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। 



कला प्रदर्शनी के आयोजक क्षितीश चंद्र दास ने कहा कि यह आयोजन एक परिवर्तनकारी अनुभवों से होकर गुजरने जैसा रहा, जहां कला तमाम पारंपरिक सीमाओं को पार कर पर्यावरण की हिफाजत में एक शक्तिशाली सिपाही की तरह खड़ी हो जाती है। दास ने कहा कि पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखना और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना देश-समाज का मूल दायित्व है। प्रकृति के विभिन्न रंगों को अपनी कूची में भर कर कैनवस पर अपनी रचनाएं उकेरने वाले कलाकार पर्यावरण-संरक्षण अभियान के दूत की तरह हैं। 

कला प्रदर्शनी में कई देशों के राजदूतों, फिल्म और कला जगत की हस्तियों, बुद्धिजीवियों और कला समीक्षकों का जमावड़ा लगा रहा। पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कलाकृतियों को लेकर पैनल डिस्कशंस हुए। विश्व स्तर पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं द्वारा तैयार की गई फिल्मों और वृत्तचित्रों की स्क्रीनिंग हुई और इनमें सबसे आकर्षक रहा ओड़ीशा से आए प्रख्यात गोटीपुआ नर्तकों के साथ-साथ नागा और दुर्गा नर्तकों का शामिल होना और उनका भव्य नृत्य-प्रदर्शन। 



शिखर सम्मेलन में अपनी कलाकृतियों के साथ भाग लेने वाले उल्लेखनीय कलाकारों में संतोष कुमार (फोटोग्राफर), प्रियांशु चौरसिया (प्रिंट निर्माता), जीतेंद्र प्रजापति (मूर्तिकार), चिन्मयी बेहेरे (पेंटर), शिल्पी अग्रवाल (पेंटर), गगन मंडल (पेंटर), वंदना कुमारी (पेंटर), नीतू (सेरामिस्ट), सुकन्या (मूर्तिकार), जागृति कथूरिया (चित्रकार), प्रणति दास (चित्रकार), देबाशीष अनुमेहा जैन (चित्रकार), एस सुरजीत कुमार सिंह (चित्रकार) और वर्णिता सेठी (चित्रकार) समेत कई अन्य कलाकार शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।