सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

 


लोकेन्द्र सिंह वैदिक

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया

रामपुर बुशहर के चाटी में एकल अभियान के अंतर्गत अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 5/11 /2023 को चाटी में संपन्न हुआ। जिसमें रामपुर अंचल के 11 सन्चों के 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का शुभ आरंभ एकल ग्राम संगठन अध्यक्ष विष्णु शर्मा के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता रंजीत ठाकुर आंचल अध्यक्ष रामपुर ने की। इस कार्यक्रम में दक्षिण सम्भाग महिला प्रभारी व सम्भाग सचिव दिशा,दक्षिण संभाग श्रीहरि कथा योजना प्रमुख महेंद्र शर्मा, सम्भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख मोहन राँटा,आंचल उपाध्यक्ष दीपक शर्मा मौजूद रहे और समापन समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत जगातखाना के प्रधान सतीश कुमार शाह, विशेष अतिथि मितलेश प्रधान ग्राम पंचायत बखन व राकेश कायथ ,अंचल के कार्यकर्ता योगा शर्मा, योगराज, लता, सुनीता, रेजा, संचो के संच प्रमुख पूजा, सीमा, वीना, रेखा, जीया मणि, इंदिरा देवी, पार्वती अंजना ,एकता ,कमलेश, प्रोमिला व संच के समिति पदाधिकारी व आचार्य उपस्थित रहे। 100 मीटर दौड़ लड़कों की प्रथम स्थान पर रोनक रामपुर के रहे।द्वितीय स्थान पर रोहन ज्यूरी के रहे।100 मीटर दौड़ लड़कियों के प्रथम स्थान पर राखी नरेन बहाली रही।द्वितीय स्थान पर सृष्टि ज्यूरी रही।200 मीटर लड़कों में प्रथम स्थान पर प्रिंस नरेन बहाली रहे।द्वितीय स्थान पर अभिनय ज्यूरी रहे।200 मीटर लड़कियों के स्नेहा ज्यूरी प्रथम स्थान पर रही।द्वितीय स्थान पर किंजल ज्यूरी रही।400 मीटर लड़कों के प्रथम स्थान पर सुमित रामपुर रहे।जबकि द्वितीय स्थान पर कुशाल ज्यूरी रहे।लॉन्ग जम्प लड़कों में रौनक प्रथम स्थान पर रहे।जबकि द्वितीय स्थान पर सुमीत रामपुर रहे।लॉन्ग जम्प लड़कियों में प्रथम स्थान पर स्नेहा ज्यूरी रही।जबकि दूसरे स्थान पर सृष्टि ज्यूरी रही।हाई जम्प लड़कों में प्रथम स्थान पर साहिल रामपुर व द्वितीय स्थान पर अभिषेक रामपुर रहे।हाई जम्प लड़कियों में प्रथम स्थान पर व द्वितीय स्थान पर किंजल ज्यूरी रही।कबड्डी लड़कों में प्रथम स्थान पर खरगा व द्वितीय स्थान पर रामपुर रहा।कबड्डी लड़कियों में प्रथम स्थान पर खरगा व द्वितीय स्थान पर अरसू रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...