सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वीवो ने बेहतरीन फ्लैगशिप एक्स100 सीरीज लॉन्च की

 प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



चण्डीगढ़: ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड, वीवो ने आज फ्लैगशिप वीवो एक्स100 सीरीज़ लॉन्च की, जिसमें वीवो एक्स100 प्रो और एक्स100 शामिल हैं। नई वीवो एक्स100 सीरीज जाइस के साथ पार्टनरशिप में महत्वपूर्ण एडवांसमेंट लाती है, उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से लैस करती है जो मोबाइल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को अगले लेवल तक बढ़ा देती है। वीवो एक्स100 सीरीज वीवो जाइस को-इंजीनियर्ड इमेजिंग सिस्टम में प्रमुख एडवांसमेंट भी लाती है, इसमें एडवांस कैमरा सेंसर द्वारा समर्थित टेलीफोटो शूटिंग की सुविधा है जो 100 गुना तक की असाधारण ज़ूमिंग क्षमता प्रदान करता है। दोनों स्मार्टफोन एक क्रांतिकारी टेलीफोटो सनशॉट फीचर के साथ आते हैं जो सूर्यास्त और सूर्याेदय के दौरान सूर्य की मनमोहक तस्वीरें खींचना आसान बनाता है।


एक्स100 सीरीज इमेजिंग, परफॉर्मेंस और ऑपरेटिंग सिस्टम में शानदार एडवांसमेंट प्रदान करती है। वीवो ने एक्स100 सीरीज के लिए फ्लैगशिप एसओसी एक्सपीरियंस को परिभाषित करने के लिए मीडियाटेक के साथ मिलकर काम किया। दोनों स्मार्टफोन डुअल फ्लैगशिप चिप के साथ आते हैं, जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस और बढ़ी हुई बैटरी लाइफ के लिए लेटेस्ट फ्लैगशिप डाइमेंशन 9300 के साथ-साथ एक्स100 प्रो में प्रो इमेजिंग चिप वी3 और एक्स100 में वी2 शामिल है।


लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, वीवो इंडिया के प्रोडक्ट मैनेजमेंट हेड, विकास टैगरा ने कहा कि हम एक्स100 सीरीज पेश करते हुए रोमांचित हैं, जो कस्टमर्स को एक शानदार मोबाइल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। एडवांस कैमरा सिस्टम और फीचर्स द्वारा संचालित इमेजिंग कैपेबिलिटीज का अगला लेवल, इस बात को रिडिफाइन करता है कि यूजर फ्लैगशिप स्मार्टफोन से क्या उम्मीद कर सकते हैं। वीवो एक्स100 सीरीज फ्लैगशिप मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 पेश करती है, जबकि एक्स100 प्रो मॉडल सबसे एडवांस्ड वीवो वी3 चिप लाता है, जो पूरे इमेजिंग एक्सपीरियंस को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है। जैसा कि हम जाइस के साथ कोलाब्रेशन से वीवो फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए एक और माइलस्टोन स्थापित स्थापित किया है, हम लगातार इनोवेट करने की प्लानिंग कर रहे हैं और अपने कस्टमर के लिए सबसे प्रीमियम मोबाइल इमेजिंग टेक्नोलॉजी लाने का प्रयास कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।