सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तीर्थन घाटी में पार्क हितधारकों ने सीखे आपदा से बचाव के गुरु।

 


  • शाईरोपा में एक दिवसीय बुनियादी आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर संपन्न।
  • पार्क क्षेत्र स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा।
  • प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को परिवार और गांव के अन्य लोगों तक सांझा करें-कमल कुमार भंडारी.

परस राम भारती,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार: जिला कुल्लू उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क तीर्थन रेंज शाईरोपा कंपलेक्स में शनिवार को आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्क क्षेत्र की स्थानीय ग्राम पंचायत तुंग, ग्राम पंचायत मशियार, ग्राम पंचायत शिल्ली, ग्राम पंचायत पेखड़ी के जनप्रतिनिधियों, बीटीसीए के सदस्यों और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


यह कार्यक्रम ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क तीर्थन रेंज शाई रोपा के वन परिक्षेत्राधिकारी परमानन्द की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान गृह रक्षा विभाग की ओर से आए विख्यात फायर फाइटर एवं मास्टर ट्रेनर कंपनी कमांडर कमल भंडारी द्वारा उपस्थित प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन जिसमें विशेषतया जंगल की आग, घरेलू आग, भूकम्प और बाढ़ की स्थिती में राहत एवं बचाव कार्यों के बारे महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। 



हिमाचल गृह रक्षा विभाग के कंपनी कमांडर कमल किशोर भंडारी ने बताया कि प्राकृतिक आपदाएं कभी भी घटित हो सकती है इसलिए केवल जागरूक और सजग बनकर ही इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। इन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की है कि यहां से प्राप्त जानकारी को अपने तक ही सीमित ना रखें बल्कि अपने परिवार, आसपड़ोस, रिश्तेदारी और गांव के अन्य लोगों तक सांझा करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा, बचाव और उपायों की जानकारी प्राप्त हो सके।


राष्ट्रपति पदक से सम्मानित जिला कुल्लू के महशूर फायर फाइटर कमल भण्डारी ने विभिन्न प्राकृतिक प्राकृतिक आपदाओं की घटनाओं के दौरान टैगिंग तकनीक, जंगल की आग, घरेलु आगजनी, घायलों को प्राथमिक उपचार और राहत एवं बचाव के दौरान इस्तेमाल होने वाले सुरक्षा उपकरणों के संचालन बारे भी बुनियादी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान प्रशिक्षुओं के लिए आपदाओं में बचाव हेतु खुले में मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया जिसमें तेल की आग, बिजली और गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रदर्शन किया गया।


ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क तीर्थन रेंज शाईरोपा के वन परिक्षेत्र अधिकारी परमानंद ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी का धन्यवाद किया। इन्होंने बताया कि पार्क प्रबंधन आला अधिकारियों के निर्देशानुसार ही हितधारकों को समय-समय पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका कहना है कि जंगल की आग मानव निर्मित आपदा है जिस पर स्थानीय लोगों के सहयोग के बिना काबू पाना असंभव है। इन्होंने लोगों से आह्वाहन किया है कि अपने जंगलों को बचाने के लिए आगे आकर विभाग का सहयोग करें।


इस अवसर पर जीएचएनपी तीर्थन रेंज शाईरोपा के कर्मचारी, अग्निशमन विभाग बंजार के फायर अफसर दिले राम, फायर पोस्ट बंजार के कर्मचारी, बीटीसीए के निदेशक गोपाल कृष्ण, ग्राम पंचायत मशीयार की प्रधान शांता देवी, ग्राम पंचायत तुंग के प्रघान घनश्याम ठाकुर, उप प्रधान दिले राम, ग्राम पंचायत पेखड़ी के उप प्रधान वीरेन्द्र भारद्वाज, स्वयं सहायता समूहों की पदाधिकारी एवं सदस्य, ग्राम पंचायतों के सदस्यगण और हिमाचल गृह रक्षा विभाग के ट्रेनर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।