सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने डेलॉइट की ग्लोबल लग्जरी रैंकिंग में 19वां स्थान हासिल किया; भारत में लिस्ट में टॉप पर

 प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



दिल्ली:  लीडिंग ज्वेलरी रिटेलर में से एक, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने ग्लोबल पॉवर्स ऑफ लग्जरी गुड्स 2023 रैंकिंग में 19वां स्थान हासिल किया है। ब्रांड ने देश के लग्जरी मार्केट में अपने प्रभुत्व की पुष्टि करते हुए भारत में टॉप पोजिशन हासिल की है।

डेलॉइट ग्लोबल पॉवर्स ऑफ़ लग्जरी गुड्स रैंकिंग लिस्ट ज्वेलरी, ऐपरल्स, वॉचेस और ब्यूटी प्रोडक्ट की ग्लोबल सेल और ब्रांड वैल्यू का आकलन करके बनाई जाती है। मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के ग्लोबल सेल्स और ब्रांड मूल्य में शानदार परफॉर्मेंस ने इसे इस विशिष्ट सूची में पहुंचा दिया है, जो ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है।

डेलॉइट की रिपोर्ट भारत के ज्वेलरी रिटेल सेक्टर में डायनेमिक बदलावों पर प्रकाश डालती है, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है, जहां मलाबार गोल्ड एंड डायमंड फ्रंट रनर के रूप में उभरा है। उत्कृष्टता के तीस वर्षों का जश्न मनाते हुए, ब्रांड कंटेम्प्रेरी और ट्रेडिशनल दोनों  ज्वेलरी स्टाइल का का व्यापक संग्रह पेश करता है। विश्वसनीयता और प्रामाणिकता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता ने मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स को उपभोक्ता पसंदीदा ब्रांड के रूप में एक प्रतिष्ठित स्थान दिलाया है।

मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम. पी. अहमद ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "डेलॉयट द्वारा ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पहचाने जाने पर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह उपलब्धि गुणवत्ता, पारदर्शिता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम बाउंड्री को आगे बढ़ाने और इंडस्ट्री में नए स्टैंडर्ड स्थापित करने के लिए डेडिकेटेड है।"

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स प्राइसिंग में ट्रांसपेरेंसी और निष्पक्षता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध है। अपने फेयर प्राइस प्रॉमिस के तहत, ब्रांड यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहक उचित मेकिंग शुल्क पर अपने पसंदीदा ज्वेलरी खरीद सकें। इसके अलावा, ब्रांड वन इंडिया वन गोल्ड रेट स्कीम की पेशकश करता है, जिससे भारत में अपने सभी स्टोरों में सोने की एक समान कीमत सुनिश्चित होती है। अपने ग्राहकों के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स 10 मलाबार प्रॉमिस पेश करता है। इस प्रॉमिस में आभूषण के स्टोन के वेट, नेट वेट और स्टोन चार्ज को दर्शाने वाला ट्रांसपेरेंट प्राइस टैग; ज्वेलरी के लिए लाइफटाइम फ्री मेंटेनेंस का आश्वासन; पुराने सोने के आभूषणों को बेचते समय सोने का 100% मूल्य; 100% HUID-कम्पाइंट गोल्ड; आईजीआई और जीआईए-सर्टिफाइड डायमंड जो कि ग्लोबल स्टैंडर्ड की 28-प्वाइंट क्वालिटी चेक, बायबैक गारंटी; कॉम्प्लीमेंट्री ज्वेलरी इंश्योरेंस, जिम्मेदार सोर्सिंग; और फेयर लेबर प्रैक्टिस शामिल है।

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स वर्तमान में 13 देशों में 340 से अधिक स्टोर्स का ग्लोबल नेटवर्क संचालित करता है। ब्रांड के इथोस का एक मुख्य आकर्षण सोशल रिस्पांसबिलिटी के प्रति इसका समर्पण है, इसके मुनाफे का पांच प्रतिशत हिस्सा सोशल रिस्पांसबिलिटी प्रोग्राम के रूप में विभिन्न पहलों के लिए आवंटित किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...