सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऊषा इंटरनेशनल ने की पाँच नए इनोवेटिव किचन एप्लायंसेस की पेशकश

प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, 



चंडीगढ़: भारत के अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्रांड्स में से एक, ऊषा इंटरनेशनल ने पाँच नए इनोवेटिव किचन एप्लायंसेस लॉन्च किए हैं। सभी प्रोडक्ट्स को ऊषा की नवीनतम प्रीमियम आईशेफ रेंज के तहत लॉन्च किया गया है। इनमें से प्रत्येक एप्लायंस पाक कला के बेमिसाल उदाहरण की पेशकश करता है, जो उपभोक्ताओं को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन पकाने में सक्षम बनाता है।


नवीनतम प्रीमियम आईशेफ रेंज में शामिल हैं आईशेफ स्टीम ओवन, आईशेफ ब्लेंडर हीटर, आईशेफ स्मार्ट एयर फ्रायर, आईशेफ प्रोग्रामेबल कैटल, आईशेफ स्मार्ट एयर फ्रायर 5एल


आईशेफ स्टीम ओवन एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसका लुफ्त आप हर बार भोजन पकाते समय उठा सकेंगे। ऊषा का आईशेफ स्टीम ओवन अपनी श्रेणी का प्रथम प्रोडक्ट है, जो 11 कुकिंग फंक्शन्स और 39 प्रीसेट मेनू के साथ आता है, जो स्वादिष्ट भोजन पकाने की सुविधा प्रदान करता है। स्वस्थ और स्वादिष्ट व्यंजन पकाने के लिए एक आदर्श साथी के रूप में, यह प्रोडक्ट एक स्टीमर, एक एयर-फ्रायर और एक ओवन से सुसज्जित है। ऊषा आईशेफ स्टीम ओवन बिल्ट-इन इनोवेटिव 3डी हॉट स्टीम तकनीक से संचालित होता है। यह ओवन अधिकतम पोषक तत्वों की क्षमता सुनिश्चित करता है, और साथ ही भीतर की नमी को बनाए रखते हुए सतह को आदर्श भूरापन प्रदान करता है। यह 18-लीटर की पर्याप्त क्षमता और तीन-परत में भोजन पकाने की क्षमता के साथ आता है, जिसमें उबले हुए डिम सम्स के एक बड़े बैच से लेकर ग्रिल्ड मछली, चिकन रोस्ट, रिसोट्टो, पास्ता और केक आदि को पकाया जा सकता है। ऐसे में, यह ओवन भोजन पकाने के मामले में खुद को आदर्श साबित करता है, जिसकी कीमत 30,990 रुपए है।


आईशेफ ब्लेंडर हीटर एक मल्टीफंक्शनल पॉवरहाउस है, जिसे आपके पाक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह ब्लेंड भी होता है और गर्म भी होता है, इसलिए चाहे नट्स और अनाज का दूध बनाना हो, वह भी बिना किसी परेशानी के; या फिर स्वादिष्ट सूप बनाना हो, जो नए ज़माने के गैजेट के उपयोग से खुद ही बन जाते हैं); या फिर मखमल की तरह चिकनी प्यूरी तैयार करना हो; आईशेफ ब्लेंडर हीटर यह सब कुछ काफी सरलता से संभाल लेता है और साथ ही अलग-अलग भोजन पकाने और ब्लेंडिंग की आवश्यकता को समाप्त कर देता है।


आईशेफ स्मार्ट एयर फ्रायर आपका आदर्श भोजन साथी है, जिसका हर बार का उपयोग आपके बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसके 8 प्रीसेट मेनू और 10 कुकिंग फंक्शन्स आपको थोड़े तेल में कई प्रकार के व्यंजन तैयार करने की अनुमति प्रदान करते हैं, जिसमें आप फ्रेंच फ्राइज़ से लेकर समोसा और ग्रिल्ड सैंडविच से लेकर चिकन तक भून सकते हैं। बेदह शानदार दिखने वाला यह गैजेट एक आधुनिक और पारदर्शी डिजिटल शील्ड से सुसज्जित है, जो यह दिखाता है कि क्या पक रहा है। यह कई सारे फीचर्स को शामिल करता है, जो आपको बहुत पसंद आएँगे। इसमें चारों ओर 360-डिग्री दृश्य के साथ गर्मी प्रतिरोधी और फूड ग्रेड बोरोसिलिकेट ग्लास बाउल, तथा पर्याप्त भूरे और कुरकुरे स्नैक्स के लिए टर्बाे एयरफ्लो तकनीक शामिल है। और इसकी 5.5 लीटर की शानदार क्षमता को न भूलें, जो इसे स्वाद और स्वास्थ्य को महत्व देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी बनाती है। यह 11,990 रुपए की किफायती कीमत पर उपलब्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...