सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसबीआई कार्ड ने एसबीआई कार्ड माइल्स लॉन्च किया

 प्रिया बिष्ट

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



लुधियाना :- एसबीआई कार्ड ने ट्रैवेल पर आधारित अपने पहले ट्रैवेल-फ़ोकस कोर क्रेडिट कार्ड, एसबीआई कार्ड माइल्स के तीन वैरिएंट लॉन्च किए हैं। इस कार्ड का उद्देश्य हर तरह के यात्री के लिए भरपूर यात्रा लाभ मुहैया करवाना है, फिर चाहे वे सफ़र करने की चाह रखने वाले हों, लगातार उड़ान भरने वाले हों या फिर यात्रा करने के शौकीन हों। एसबीआई कार्ड माइल्स आकर्षक फ़ीचर्स का ऑफ़र देता है जिनमें ट्रैवल क्रेडिट को एयर माइल्स और होटल पॉइंट्स में बदलने के साथ-साथ हर ट्रैवेल बुकिंग पर ऐक्सेलरेटेड रिवॉर्ड और एयरपोर्ट लाउंज ऐक्सेस शामिल हैं। यह कार्ड रीडेम्पशन के पूर्ण विकल्प के साथ कार्डहोल्डर्स को सशक्त बनाते हुए एयर विस्तारा, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, एयर फ़्रांस-केएलएम, एतिहाद एयरवेज़, एयर कनाडा, थाई एयरवेज़, क्वांटास एयरवेज़, आइटीसी होटल, आइएचजी होटल और रिज़ॉर्ट्स सहित 20 से ज़्यादा एयरलाइन और होटल ब्रैंड्स के साथ पार्टनर हैं, जिनमें ऐकॉर भी शामिल है।


लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ श्री अभिजीत चक्रवर्ती ने कहा कि हमारे ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण ने हमेशा हमें नए-नए प्रोडक्ट्स, सॉल्यूशंस और सर्विसेस को डिज़ाइन करने के लिए प्रेरित किया है जो उभरती और विविध जीवनशैली की ज़रूरतें को पूरा करते हैं और ग्राहकों को बेहद फायदेमंद अनुभव प्रदान करते हैं। भारतीय यात्री अपनी यात्राओं के लिए विश्व स्तर पर बड़े पैमाने पर खर्च करते हैं और स्वाभाविक रूप से बढ़ते हुए और अधिक बेहतर ट्रैवेल प्लांस के साथ, कंज़्यूमर्स अपने यात्रा अनुभवों को और बेहतर बनाने के लिए क्यूरेट किए गए लाभ तलाश रहे हैं। एसबीआई कार्ड माइल्स का मकसद हमारे ग्राहकों को सभी यात्रा लाभों में से सर्वाेत्तमलाभ प्रदान करने का हमारा प्रयास है । कार्ड को कार्डहोल्डर्स के लिए एक उचित ट्रैवेल पार्टनर बनने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हमें यकीन है कि हमारे कार्डहोल्डर हमारे यात्रा-केंद्रित कोर कार्ड की ओर से दिए जाने वाले विशेष लाभों का आनंद लेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।