सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ओड़िशा की कमान अब मोहन मांझी के हाथ, दो उपमुख्यमंत्री के वी सिंह और प्रभाती परिडा का होगा साथ




लक्ष्मी शर्मा 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी ने बीजू जनता दल के चौबीस साल के कार्यकाल को उखाड़ फेंका और ओडिशा में ओड़िया अस्मिता के नारे के साथ सत्ता के लिए जरुरी आकड़े चौहत्तर से पार जाते हुए अट्ठत्तर का आकड़ा लाकर चाभी अपने कब्जे में कर ली। उस दिन से ही अलग अलग नामो पर चर्चा सियासी गलियारों में होने लगी।  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया ने सबसे पहले ही यह घोषणा कर दी थी की ओडिशा में एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री एक महिला और एक पुरुष बनाने के मूड में भाजपा नेतृत्व दिख रहा हैं और साथ ही के वी सिंघ्देव के नाम का भी अनुमान हमने मोहन मांझी के साथ  लगाया था। सीएम मोहन माझी ने इस साल क्योंझर सीट पर बीजू जनता दल  के उम्मीदवार के खिलाफ 11,577 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है.मोहन माझी ने अपना राजनीतिक करियर 1997-2000 तक सरपंच के रूप में शुरू किया था. वह पहली बार 2000 में क्योंझर से राज्य विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे. वह चार बार के विधायक हैं और लगातार क्योंझर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह राज्य में बीजेपी के एक आदिवासी नेता हैं, जो अब मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ ले सकते हैं.मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं. वह राज्य में पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे. वह 2019 में ओडिशा विधानसभा चुनाव में क्योंधर विधानसभा से विधायक चुने गए थे. उन्होंने साल 2000 से 2009 के दौरान दो बार क्योंझर का प्रतिनिधित्व भी किया था.

मंगलवार को  विधायक दल की बैठक में ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी ने चुन लिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ओडिशा बीजेपी के विधायकों ने सर्वसम्मति से मोहन माझी को विधायक दल का नेता चुना. सीएम मोहन माझी के अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं. रक्षा मंत्री ने बताया कि सभी विधायकों ने इस फैसले का स्वागत किया है. मोहन माझी को ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बनाया गया है. सीएम के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था. दोनों केंद्रीय मंत्री सीएम के चयन के लिए ओडिशा पहुंचे थे. यहां विधायकों की मीटिंग हुई, जहां रक्षा मंत्री ने बताया कि मोहन माझी के नाम पर मुहर लगी.ओडिशा सीएम माझी के साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाया गया है.  प्रभाती परिडा  और केवी सिंह के रूप में ओडिशा के लिए दो उपमुख्यमंत्री होंगे. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि मोहन माझी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए सबसे पहले केवी सिंह ने हाथ उठाकर उनका नाम सुझाया. उन्होंने बताया कि बाकी सभी विधायकों ने भी तालियां बजाकर उन्हें सीएम बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया. रक्षा मंत्री ने बताया कि इसलिए सर्वसम्मति से मोहन माझी को ओडिशा बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया.ओडिशा में बीजेपी ने 147 सीटों में 78 सीटों जीती हैं और अपने दम पर बहुमत हासिल किया है. 

सियासी गलियारे में  अटकलें लगाई जा रही थी कि धर्मेंद्र प्रधान को हो सकता है कि बीजेपी सीएम बना दे, जो ओडिशा से पार्टी के सांसद हैं. हालांकि, उन्हें केंद्र में शिक्षा मंत्री बनाने के बाद उनके नामा पर विराम लगा।  इसके बाद सभी की निगाहें ओडिशा पर टिकी थी और अगला मुख्यमंत्री चुने जाने का इंतजार किया जा रहा था. इस बीच ब्रजराजनगर क्षेत्र से विधायक सुरेश पुजारी का नाम भी सामने आया था, जो दिल्ली भी आए थे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।