सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरुग्राम की समस्याओं को नहीं बनने देंगे नासूर: राव नरबीर सिंह

-एनएच 48 से वाटिका चौक तक बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर व उतार-चढ़ाव के लिए ब्रिज


-आधा दर्जन से अधिक सोसाइटी की आरडब्ल्यूए ने दिया पूर्व मंत्री को समर्थन




सुमित ठाकुर 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
बादशाहपुर. पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि 2014 के पहले से जो लोग गुरुग्राम में रह रहे हैं उन्होंने 2014 के बाद गुरुग्राम की बदलती तस्वीर को अपनी आंखों से देखा है। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर की जनता ने 2014 में उन्हें यहां से एमएलए बनाया और भाजपा सरकार में वह कैबिनेट मंत्री बने। मंत्री बनने के बाद उन्होंने दिन-रात मेहनत करके विकास के काम कराए। यह उनकी ही मेहनत का नतीजा था कि गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे जैसी दुनिया की सबसे महंगी सड़क वह बना पाए।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम की सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने मंत्री रहते हुए भी काम किया था और अब आगे भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 से लेकर वाटिका चौक तक 820 करोड रुपए की लागत से एक एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाएगा। जीएमडीए से इसके बजट की मंजूरी हो चुकी है और इसके साथ ही बादशाहपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर से उतार चढ़ाव के लिए एक पुल और बनेगा। उन्होंने कहा कि वाटिका चौक से घाटा चौक तक भी एक और फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इन फ्लाईओवर के बनने के बाद गुरुग्राम की जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की समस्याओं का समय रहते समाधान कराया जाएगा। इनको नासूर नहीं बनने देंगे। 
राव नरबीर सिंह रविवार को बादशाहपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली आधा दर्जन के करीब सोसाइटी में पहुंचे। सोसाइटी में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा सोसाइटी के लोगों ने अपना समर्थन भी दिया।
-------


सभी सोसाइटी की समस्या का होगा समाधान
राव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद गुरुग्राम में जितने भी फ्लाईओवर व अंडरपास की आवश्यकता होगी सभी बनवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गुरुग्राम के चारों कोनों पर चार नागरिक अस्पताल और चार सब्जी मंडी बनवाना भी उनका लक्ष्य है। गुरुग्राम के बस स्टैंड का निर्माण करना उनकी प्राथमिकता सूची में है। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की जितनी भी सोसाइटियां है सभी की आरडब्ल्यूए के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को जाना जाएगा और चुनाव के बाद सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
-------
 गुरुग्राम का भविष्य अब आपके हाथ में 
राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम बढ़ता हुआ शहर है। आज इसकी आबादी 30 लाख से भी अधिक हो चुकी है। यहां पर जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान केवल तभी संभव है जब यहां का नेतृत्व मजबूत हाथों में होगा। 2019 में एक निर्दलीय को बादशाहपुर की जनता ने विधायक बना दिया। लेकिन वह कोई काम यहां के विकास के नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर की कमान अब मजबूत हाथों में होनी जरूरी है, अन्यथा यहां की समस्याएं विकराल रूप धारण कर लेगी।
-----
लोगों ने कहा: नहीं भूले हैं आपके विकास के काम
 विभिन्न सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि 2014 से 2019 तक जितने विकास के काम गुरुग्राम में राव नरबीर सिंह ने कराए थे उतने काम न तो गुरुग्राम में पहले हुए न उसके बाद। 2019 के बाद विकास के कार्यों पर जैसे ब्रेक से लग गया है। उन्होंने कहा कि राव नरबीर सिंह ने जो काम कराए उनको वह भूल नहीं पाए हैं और इन चुनाव में निश्चित तौर पर वह उनको मजबूती देने का काम करेंगे।
विभिन्न सोसाइटी में ये लोग रहे उपस्थित::
वैमब्ले एस्टेट से पंकज धार, गीता भार्गव, ज्योत्सना अरोड़ा, अशोक होंडा, प्रवीण, सूर्यवर्धन सिंह, अरविंद मित्तल, अरविंद मेहता, अरविंद सेमवाल, हेमंत सक्सेना, श्वेता रायजादा, विकास जैन, विकास अग्रवाल, पवन, गोपाल अग्रवाल, रोहित भाटिया, अनमोल कान्हा, सुनील शर्मा, अरविंद मानता, सुनंदा, रोहित अरोड़ा
एडब्ल्यूटी-10 शीशपाल विहार से दिलबाग संधू, बीएस यादव, महिपाल यादव, एके राठी, नवरत्न यादव, सतपाल यादव, देवेंद्र, केके कौशिक, संजय शर्मा, बृज अशोक शर्मा, विमला दलाल, प्रतिभा गुप्ता, मोहन बाजपेई
साउथ क्लोज सोसाइटी से अभिषेक रारा, अमित रंजन, निखिलेश्वर सिंह, सपना कपूर, जगजीत सिंह, शिखा लाल, आनंद माहिया, गीतांजलि,
पीवीसी टू सोसाइटी से प्रेसिडेंट राज दीपक, लेखराम यादव, सनी बोहरा, अनिल बंसल, विकास भारद्वाज, कार्तिक जैन, कार्तिक, अश्विनी, वेद प्रकाश, सुमन चुघ, करमचंद,
एलडी सोसाइटी से वेद प्रकाश आर्य,, प्रवीन लता, सोमदत्त, रूबी कोहली, विनीत कौर, प्रेम यादव, रमेश यादव, नरेश यादव, मित्र वासु शर्मा, मोंगिया जी, अविरल बत्रा, बब्बर जी,
 ऑर्किड पैटल सोसाइटी से प्रवीण कुकरेजा, मुकेश, राजीव, अग्रवाल, नरेश गर्ग, भारत बजाज, कमल यादव, नरेंद्र आहूजा विशेष तौर पर मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...