सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

" ऑपरेशन जीवन रक्षा " : सड़कों पर सख्ती , तेज़ गति और लापरवाही पर अंकुश : डॉ सत्यजीत नाइक

 


लक्ष्मी शर्मा 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

भुवनेश्वर ।  सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आईजीपी सेंट्रल रेंज डॉ. सत्यजीत नाइक,आईपीएस के मार्गदर्शन में कटक सेंट्रल रेंज पुलिस ने एक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान “ ऑपरेशन जीवन रक्षा ” आयोजित किया । इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न हाई-रिस्क और भारी ट्रैफिक वाले स्थानों पर वाहनों की व्यापक जांच की गई।

इस अभियान में विशेष रूप से वाणिज्यिक बसों, परिवहन एवं भारी वाहनों और अन्य मोटर वाहनों की जांच की गई। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकना, सुरक्षा मानकों का पालन कराना और लापरवाह व तेज़ गति से गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना था ।



अभियान के तहत पुरी जिला में कुल 495 वाहनों की जांच की गई और विभिन्न उल्लंघनों के लिए ₹3,12,500/- का जुर्माना वसूला गया। 

कटक जिला (कांतापाड़ा एवं पारसुरामपुरा) में अभियान के दौरान 5 वाणिज्यिक बसों की विशेष जांच की गई ।

केंद्रपाड़ा जिला में 160 वाहनों की जांच की गई और ₹33,000/- का जुर्माना लगाया गया ।

जगतसिंहपुर जिला में 128 वाहनों की जांच की गई, जुर्माना राशि ₹16,000/- रही।

जाजपुर जिला में184 वाहनों की जांच की गई और ₹29,500/- का जुर्माना वसूला गया।

खोर्दा जिला में  गोडिपाड़ा टोल प्लाजा के पास 4 परिवहन/भारी वाहनों की जांच की गई ।

नयागढ़ जिला में 425 वाहनों की जांच की गई और ₹79,000/- का जुर्माना वसूला गया।


सेंट्रल रेंज के अंतर्गत अभियान में कुल 1,401 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 12 बसों और 8 परिवहन/भारी वाहनों की विशेष निरीक्षण शामिल था। अभियान के दौरान कुल ₹4,70,000/- का जुर्माना वसूला गया।

कटक सेंट्रल रेंज पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, हेलमेट और सुरक्षा उपकरण पहनें, तेज़ गति और शराब पीकर वाहन न चलाएं, तथा अधिकारियों के सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे ताकि सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित हो और अनमोल मानव जीवन बचाया जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।