सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुरक्षित सड़क , सुरक्षित जीवन : सेंट्रल रेंज पुलिस का " ऑपरेशन जीवन रक्षा " अभियान



लक्ष्मी शर्मा 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

भुवनेश्वर ।  सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आईजीपी सेंट्रल रेंज डॉ. सत्यजीत नाइक,आईपीएस के मार्गदर्शन में सेंट्रल रेंज पुलिस द्वारा 17 जनवरी 2026 को " ऑपरेशन जीवन रक्षा ” के तहत सड़क सुरक्षा प्रवर्तन अभियान चलाया गया ।

 " ऑपरेशन जीवन रक्षा ” सेंट्रल रेंज पुलिस की सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन तथा बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है । पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की हैं ।

यह अभियान सेंट्रल रेंज के अंतर्गत आने वाले पुरी, कटक, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, खुर्दा एवं नयागढ़ जिलों में एक साथ संचालित किया गया । अभियान के दौरान कुल 1,255 वाहनों की जांच की गई , जिसमें बसों/व्यावसायिक वाहनों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 4,90,500 रुपये का जुर्माना वसूला  । 

अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध और गैरकानूनी गतिविधि सामने नहीं आई , जिससे अभियान की सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन की पुष्टि होती हैंं।


" ऑपरेशन जीवन रक्षा " के अंतर्गत 7 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 के तहत सड़क सुरक्षा अभियान 


आईजीपी सेंट्रल रेंज डॉ. सत्यजीत नाइक,आईपीएस के मार्गदर्शन में कटक सेंट्रल रेंज पुलिस द्वारा  " ऑपरेशन जीवन रक्षा " के अंतर्गत 7 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक व्यापक सड़क सुरक्षा एवं यातायात जांच अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान केंद्रीय रेंज के सभी जिलों में सघन वाहन जांच की गई । अभियान में कुल 13,900 वाहनों की जांच की गई , जिनमें 34 बस/वाणिज्यिक वाहन और 62 भारी परिवहन वाहनों का निरीक्षण किया गया । यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए कुल ₹58,07,500/- का जुर्माना लगाया गया‌ । यह विशेष अभियान पुरी, कटक, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, खुर्दा एवं नयागढ़ जिलों में चलाया गया, जहाँ यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क सुरक्षा मानकों पर विशेष निगरानी रखी गई । पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई, जिससे इस अभियान के निवारक एवं प्रतिरोधक प्रभाव की पुष्टि होती हैं । केंद्रीय रेंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि " ऑपरेशन जीवन रक्षा " का मुख्य उद्देश्य लोगों की जान की सुरक्षा, सड़क अनुशासन को मजबूत करना तथा सतत प्रवर्तन और जागरूकता के माध्यम से सड़क सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाना है। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।