सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फौजिया अर्शी ने दीपक तिजोरी पर रंगदारी और मानहानि का आरोप लगाया

 


अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित के साथ मूवी बनाने का किया था दावा, बाद में रंगदारी का खेल रहे खेल 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

मुंबई। प्रसिद्ध फिल्ममेकर, उद्यमी, लेखिका और शिक्षाविद प्रो. फौजिया अर्शी ने अभिनेता-निर्देशक दीपक तिजोरी के खिलाफ रंगदारी, आपराधिक धमकी और मानहानि के आरोपों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

अर्शी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मार्च महीने में कविता शिबुघ के माध्यम से दीपक तिजोरी ने उनसे “टॉम, डिक एंड हैरी” नामक फिल्म के संयुक्त निर्माण का प्रस्ताव रखा था। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए, जिसके तहत प्री-प्रोडक्शन में निवेश दोनों को करना था। समझौते के अनुसार, कलाकारों की व्यवस्था और पुष्टि की जिम्मेदारी दीपक तिजोरी की थी, जबकि प्रोडक्शन से जुड़ी जिम्मेदारियां फौजिया अर्शी को सौंपी गई थीं।



शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दीपक तिजोरी ने अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े सितारों के फिल्म से जुड़ने की पुष्टि होने का दावा किया था। इन दावों के आधार पर अर्शी ने कई स्टूडियो और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से बातचीत शुरू की। लेकिन जब तिजोरी कथित तौर पर इन कलाकारों को फाइनल कराने में विफल रहे, तो परियोजना ठप हो गई।


फौजिया अर्शी का आरोप है कि इसके बाद दीपक तिजोरी ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया, धमकियां दीं, उनकी छवि खराब करने की कोशिश की और उनसे 25 लाख रुपये की मांग की। फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन अर्शी का कहना है कि उन्हें लगातार उत्पीड़न और मानहानि का सामना करना पड़ रहा है।


मीडिया से बातचीत में प्रो. फौजिया अर्शी ने कहा, “अगर आप बिजनेस में हैं और प्रसिद्ध हैं, तो ऐसे अनुभव जीवन का हिस्सा बन जाते हैं। इसकी एक कीमत चुकानी पड़ती है।” उन्होंने आगे कहा कि “तिजोरी जैसे लोग हताश किस्म के होते हैं, जो बिना किसी आधार और तथ्य के दूसरों को बदनाम करने सड़क पर उतर आते हैं।”


इंडस्ट्री में एक प्रतिष्ठित और बहुआयामी व्यक्तित्व मानी जाने वाली फौजिया अर्शी ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने हस्ताक्षरित MoU मीडिया के सामने प्रस्तुत कर दिया है और यदि कोई मीडिया संस्थान तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि करना चाहे तो वह इसे प्रकाशित करने के लिए भी तैयार हैं।


खबर लिखे जाने तक दीपक तिजोरी की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन उनके नाम पर उनकी प्रतिनिधि ने यह बताया कि दीपक तिजोरी ने मीडिया में कोई खबर नहीं दी पर पुलिस ने इसको लीक किया. सवाल उठता हैं कि क्या मुंबई पुलिस पर खबर लीक करने का आरोप सही हैं या यह भी स्टार कास्ट जैसा ही लगा आरोप वाला मामला हैं. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...