सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विश्व धरोहर नगरी में सजेगा 52वां खजुराहो नृत्य समारोह

  विनोद शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  भोपाल।  मध्यप्रदेश की विश्व धरोहर नगरी खजुराहो एक बार फिर शास्त्रीय नृत्य की सुरमयी प्रस्तुतियों से आलोकित होने जा रही है। 20 फरवरी से 26 फरवरी तक 52वें खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय इस भव्य सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे, जबकि समापन समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। खजुराहो के ऐतिहासिक कंदारिया महादेव एवं जगदंबा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला यह समारोह अपनी भव्यता और सांस्कृतिक गरिमा के लिए देश-विदेश में पहचान रखता है। प्राचीन मंदिरों की अद्भुत पृष्ठभूमि में निर्मित मंच पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगनाएं और नर्तक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस वर्ष समारोह की थीम “नटराज” निर्धारित की गई है, जो नृत्य, लय और सृजन के शाश्वत प्रतीक के रूप में पूरे आयोजन की आत्मा होगी। मंच पर कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम और मणिपुरी जैसी भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों ...