सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विश्व धरोहर नगरी में सजेगा 52वां खजुराहो नृत्य समारोह

 

विनोद शुक्ल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
भोपाल। मध्यप्रदेश की विश्व धरोहर नगरी खजुराहो एक बार फिर शास्त्रीय नृत्य की सुरमयी प्रस्तुतियों से आलोकित होने जा रही है। 20 फरवरी से 26 फरवरी तक 52वें खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय इस भव्य सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे, जबकि समापन समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।




खजुराहो के ऐतिहासिक कंदारिया महादेव एवं जगदंबा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला यह समारोह अपनी भव्यता और सांस्कृतिक गरिमा के लिए देश-विदेश में पहचान रखता है। प्राचीन मंदिरों की अद्भुत पृष्ठभूमि में निर्मित मंच पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगनाएं और नर्तक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

इस वर्ष समारोह की थीम “नटराज” निर्धारित की गई है, जो नृत्य, लय और सृजन के शाश्वत प्रतीक के रूप में पूरे आयोजन की आत्मा होगी। मंच पर कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम और मणिपुरी जैसी भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों की आकर्षक प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

आयोजन की विशेषता यह भी है कि बाल नृत्य कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के युवा शास्त्रीय नर्तकों के लिए विशेष मंच प्रदान किया जा रहा है। अब तक देशभर से 310 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो समारोह की व्यापक लोकप्रियता को दर्शाते हैं।

इस बार पहली बार संस्कृत रैली का आयोजन भी कार्यक्रम में जोड़ा गया है, जिसकी शुरुआत 20 फरवरी 2026 से होगी। साथ ही विदेशी सैलानियों और कला प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए “खजुराहो कार्निवाल” का आयोजन 10 राज्यों की सहभागिता के साथ किया जाएगा।

पर्यटन विभाग द्वारा हॉट एयर बैलून राइड, ग्रामीण परिवेश में ठहरने की विशेष व्यवस्था तथा अन्य आकर्षक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रदेश के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर और सशक्त पहचान मिल सके।

खजुराहो नृत्य समारोह न केवल कला और संस्कृति का उत्सव है, बल्कि यह मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन संभावनाओं को विश्व मंच पर स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...