सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

पन्नूगंज पुलिस द्वारा जनचौपाल का आयोजन कर स्थानीय लोगों से की अपील

पन्नूगंज पुलिस द्वारा जनचौपाल का आयोजन कर स्थानीय लोगों से की अपील मोहित मणि शुक्ला  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया सोनभद्र ।आज थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा जनचौपाल आयोजित किया गया। वही स्थानिय पुलिस ने लोगों से इस वर्ष कांवड़ यात्रा न निकालतने का आदेश देते हुए अपने–अपने घरों में ही पूजा करने की अपील की गयी साथ ही साथ लोगों को कोविड 19 के विषय में जागरुक करते हुए मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने हेतु बताया गया।

धोखाधड़ी के मामले मे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

धोखाधड़ी के मामले मे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज   मोहित मणि शुकला लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया सोनभद्र ।घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बर्दिया गांव के एक व्यक्ति के साथ लाखो रुपयों की धोखाधड़ी हुई। इस मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर बुधवार की रात आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।बर्दिया गांव के लालचंद सिंह ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि फेसबुक के माध्यम से अर्जुन यादव पुत्र इकराम पता अज्ञात ने लालचंद सिंह के साथ एक लाख अस्सी हजार रुपये का धोखाधड़ी किया है। पुलिस के अनुसार भुक्तभोगी के मुताबिक अर्जुन यादव द्वारा फेसबुक पर कार बेचने की बात कही गई। उसी आधार पर अर्जुन यादव से संपर्क कर उसके कहने पर उसके खाते में 1 लाख 80 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से अंतरण कर दिया गया। रुपए भेजने के बाद से अर्जुन यादव का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया है और उसका कोई पता नहीं चल रहा है। लाल चंद सिंह की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने बुधवार की रात आरोपित अर्जुन यादव पुत्र इकराम पता अज्ञात के खिलाफ धारा 419,420,406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।

पानी निकासी ना होने से सड़क पर जमा होता पानी, राहगीर मुश्किल मे

पानी निकासी ना होने से सड़क पर जमा होता पानी, राहगीर मुश्किल मे अरविंद लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  खलियारी, सोनभद्र। नगवा ब्लाक थाना रायपुर के खलियारी मार्केट मे पानी निकासी की कोई व्यवस्था या नाली ना होने के कारण यह पानी जमा हो जाता है। और जब भी बारिश होती है पानी ईकट्ठा होकर दो-तीन दिन तक इकट्ठा रहता है। आने-जाने वाले लोगों को इस जल भराव से बहुत ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है।

अब चीन को हर मोर्चे पर सबक सिखाना जरूरी: नवीन गोयल

अब चीन को हर मोर्चे पर सबक सिखाना जरूरी: नवीन गोयल भारत में आत्मनिर्भर बनने की है क्षमता विश्व की 750 जनसंख्या में भारत की 130 करोड़ जनसंख्या चीन को हर तरह से मात देकर निकालना है अहंकार रिटायर्ड मेजर सतबीर सिंह लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  गुरुग्राम । अब बहुत हो चुका। चीन को जितना कुछ करना था कर चुका। अब बारी भारत की है। अपनी सैन्य क्षमता के साथ अब देश के भीतर देश की जनता भी चीन को सबक सिखाने को तैयार है। अब हमें आत्मनिर्भर बनकर आगे बढऩा है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव नवीन गोयल का।  उन्होंने कहा कि चीन को जब-जब भारत ने सम्मान दिया है, चीन ने गद्दारी की है। दोगलापन दिखाया है। भारत हमेशा अपनी संस्कृति, संस्कारों पर चलते हुए हर मसले का हल बातचीत से निकालने का प्रयास करता रहा, लेकिन चीन ने गलवान घाटी जैसी घटनाओं से भारत की शराफत का फायदा उठाया। एक तरफ वह दोस्ती का हाथ बढ़ाता है और दूसरी तरफ गलवान घाटी जैसी कायराना हरकतें करता है। अब समय आ गया है जब दुनिया की 750 करोड़ आबादी में भारत की 130 करोड़ आबादी चीन को सबक सिखाए। नवीन गोयल ने कहा कि चीन को 1962 का युद्ध नहीं भूलना चाहिए। उस

बावली मे डूबकर अधेड़ की मौत

बावली मे डूबकर अधेड़ की मौत ईश्वरी प्रसाद लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  बीजपुर,सोनभद्र ।थाना क्षेत्र के जरहा गांव टोला बियाडॉड में गुरुवार की दोपहर घर से नहाने निकले एक अधेड़ की बावली में डूबने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि उक्त टोले का निवासी रामचन्द्र पुत्र जगधारी उम्र 50 गुरुवार को अपने घर से कुछ दूर पर बावली में नहाने गया था लेकिन उसका पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी मे चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने गुरुवार की शाम तक काफी खोजबीन की लेकिन पता नही चला तो शुक्रवार की सुबह किसी की नजर बावली में गयी तो उतराया हुआ शव देख कर गाँव मे हड़कम्प मच गया। परिजन भी मौके पर पहुँच कर दहाड़े मार कर चीखने चिल्लाने लगे। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकाल कर पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आत्‍मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ का किया शुभारंभ, हर श्रमिक को मिलेगा रोजगार

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आत्‍मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ का किया शुभारंभ, हर श्रमिक को मिलेगा रोजगार आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश में 1.25 करोड़ कामगारों का विभिन्न परियोजनाओं में नियोजन होगा त्रिरत्न शुक्लेश लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  चोपन,सोनभद्र। आज दिनाँक 26 जून 2020 को 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनता को किया संबोधित। कॉमन सर्विस सेंटर के निर्देश में चोपन की वीएलई सावित्री देवी द्वारा अपने सेंटर पर लाईव टेलीकास्ट प्रसारण आयोजित किया गया।जिसमे स्थानीय महिलाओं को आमंत्रित किया गया। वर्चुअल उद्घाटन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय और राज्य मंत्री शामिल हुये।आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यक्रम इस अभियान के जरिए प्रदेश में 1.25 करोड़ कामगारों का विभिन्न परियोजनाओं में नियोजन होगा,आत्मनिर्भर भारत पैकेज 2.40 लाख ईकाईयों को रुपया 5900 करोड़ का ऋण वितरण,1.11 लाख नई इकाईयों को 3226 करोड़ का ऋण वितरण,विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना में 5000 कारीगरों को टूल किट वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश में करीब 30 लाख प्रवासी

फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में हैं रोजगार की अपार संभावनाएं

फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में हैं रोजगार की अपार संभावनाएं, संस्कृति विवि वेबिनार लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  मथुरा। संस्कृति विवि के स्कूल आफ फैशन डिजाइनिंग द्वारा, ‘स्ट्रैटेजी एंड कैरियर परस्पेक्टिव इन फैशन डिजाइनिंग’, विषयक एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में विद्यार्थियों को फैशन डिजाइनिंग क्षेत्र की बारीकियों के साथ आवश्यक रणनीति और कैरियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वेबिनार में उपस्थित मुख्यवक्ता भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित फैशन टेक्नोलाजी केंद्र की प्रशिक्षक सोनू घिया ने फैशन इंडस्ट्री की जानकारी देते हुए कहा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां नित नए परिवर्तन होते रहते हैं। यहां हर समय नवाचार किए जाते हैं और उनको तुरंत स्थान भी मिलता है। यह एक बहुत व्यापक क्षेत्र है जहां कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इस क्षेत्र में न केवल मनवांछित रोजगार भी पा सकते हैं, वरन अपना उद्योग खड़ा कर उद्योगपति भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस इंडस्ट्री में अपना उद्यम खड़ा करने के लिए अनेक योजनाएं और