सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अब चीन को हर मोर्चे पर सबक सिखाना जरूरी: नवीन गोयल

अब चीन को हर मोर्चे पर सबक सिखाना जरूरी: नवीन गोयल




  • भारत में आत्मनिर्भर बनने की है क्षमता

  • विश्व की 750 जनसंख्या में भारत की 130 करोड़ जनसंख्या

  • चीन को हर तरह से मात देकर निकालना है अहंकार


रिटायर्ड मेजर सतबीर सिंह


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


गुरुग्राम। अब बहुत हो चुका। चीन को जितना कुछ करना था कर चुका। अब बारी भारत की है। अपनी सैन्य क्षमता के साथ अब देश के भीतर देश की जनता भी चीन को सबक सिखाने को तैयार है। अब हमें आत्मनिर्भर बनकर आगे बढऩा है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव नवीन गोयल का। 


उन्होंने कहा कि चीन को जब-जब भारत ने सम्मान दिया है, चीन ने गद्दारी की है। दोगलापन दिखाया है। भारत हमेशा अपनी संस्कृति, संस्कारों पर चलते हुए हर मसले का हल बातचीत से निकालने का प्रयास करता रहा, लेकिन चीन ने गलवान घाटी जैसी घटनाओं से भारत की शराफत का फायदा उठाया। एक तरफ वह दोस्ती का हाथ बढ़ाता है और दूसरी तरफ गलवान घाटी जैसी कायराना हरकतें करता है। अब समय आ गया है जब दुनिया की 750 करोड़ आबादी में भारत की 130 करोड़ आबादी चीन को सबक सिखाए। नवीन गोयल ने कहा कि चीन को 1962 का युद्ध नहीं भूलना चाहिए। उसे लगा था भारत के साथ कोई खड़ा नहीं होगा, लेकिन अमेरिका जैसे सुपर पावर देश भारत के साथ थे। युद्ध में 7 विमानों से अमेरिका ने कोलकाता में हथियार भेजे थे। यह सब इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकल को वोकल बनाने की बात कही है, उसे अब करके दिखाना है। भारत में हम सब कुछ बना सकते हैं। वस्त्रों के रूप में हमारी खादी का कोई जवाब नहीं है। हर मौसम के अनुकूल खादी को आज देश में बड़े पैमाने पर उपयोग भी किया जा रहा है। देश का खादी उद्योग फल-फूल रहा है। जब हमने इसका उपयोग पूरी तरह से करना शुरू कर दिया तो दुनिया में बहुत कुछ बदल सकते हैं। इसलिए अब भारतवासियों को जागना होगा। भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। चीन के हर सामान का बहिष्कार करके हम लोकल को आगे बढ़ा सकते हैं। हमें किसी पर आश्रित नहीं रहना है। अगर किसी पड़ोसी से मनमुटाव हो जाए तो भी हम उससे बात नहीं करते। अब चीन तो हमारे देश का दुश्मन है। उसकी चीजों का उपयोग करके हम दुश्मन देश को आगे नहीं बढ़ा सकते। यह भी नहीं भूलना चाहिए कि पूरी दुनिया को कोरोना जैसी महामारी बांटकर अब चीन भारत की जमीन को हथियाने का प्रयास कर रहा है। मतलब उसे कोई चिंता ही नहीं है कि महामारी के दौर में जब दुनिया उलझी है तो वह उस पर कुछ करे। लेकिन नहीं, उसकी मंशा साफ है कि ऐसे मौके का फायदा उठाया जाए। नवीन गोयल ने कहा कि भारत की सेना कमजोर नहीं है जो चीन अपने कदम भारत की ओर बढ़ा सके। दिल्ली में चीन के नागरिकों को होटलों में प्रवेश प्रतिबंधित करने का निर्णय भी सही लिया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।