विनोद शुक्ल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया भोपाल। मध्यप्रदेश की विश्व धरोहर नगरी खजुराहो एक बार फिर शास्त्रीय नृत्य की सुरमयी प्रस्तुतियों से आलोकित होने जा रही है। 20 फरवरी से 26 फरवरी तक 52वें खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय इस भव्य सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे, जबकि समापन समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। खजुराहो के ऐतिहासिक कंदारिया महादेव एवं जगदंबा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला यह समारोह अपनी भव्यता और सांस्कृतिक गरिमा के लिए देश-विदेश में पहचान रखता है। प्राचीन मंदिरों की अद्भुत पृष्ठभूमि में निर्मित मंच पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगनाएं और नर्तक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस वर्ष समारोह की थीम “नटराज” निर्धारित की गई है, जो नृत्य, लय और सृजन के शाश्वत प्रतीक के रूप में पूरे आयोजन की आत्मा होगी। मंच पर कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम और मणिपुरी जैसी भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों ...
होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में ध्वजारोहण के साथ-साथ ज्वानो को दिया गया प्रशंसा पत्र
अरशद अली, अशरफ खान लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया उत्तराखंड। गणतंत्र दिवस के अवसर पर होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के प्रागंण में महानिदेशक/कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स एवं निदेशक, नागरिक सुरक्षा डॉ0 पी0वी0के0 प्रसाद महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों तथा नागरिक सुरक्षा के वार्डन्स को शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर महानिदेशक/कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स एवं निदेशक, नागरिक सुरक्षा महोदय द्वारा निम्न स्वयंसेवकों तथा नागरिक सुरक्षा के वार्डन्स को CGHGCD DISC एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया:- 1. डॉ0 विश्व रमन प्रभागीय वार्डन नागरिक सुरक्षा, देहरादून 2 डॉ0 अशरफ खान घटना नियंत्रण अधिकारी नागरिक सुरक्षा, देहरादून 3 श्री नीरज उनियाल घटना नियंत्रण अधिकारी नागरिक सुरक्षा, देहरादून 4 श्री रजत जैन घटना नियंत्रण अधिकारी नागरिक सुरक्षा, देहरादून 5 श्री विपिन चाचरा घटना नियंत्रण अधिकारी नागरिक सुरक्षा, देहरादून 6 श्री आयुष चंदेल पोस्ट वार्डन नागरिक सुरक्षा, देहरादून 7 श्रीमती आभा शर्मा सेक्टर वार्डन नागरिक सुरक्षा, देहर...