सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाईकोर्ट के आदेशो को ठेंगा दिखाता वन प्रशासन,लॉक डाउन पर भारी वन और रेत खनन माफिया, अवैध खनन जारी,नदियों मे जारी अवैध खनन,मौन है वन प्रशासन

हाईकोर्ट के आदेशो को ठेंगा दिखाता वन प्रशासन,लॉक डाउन पर भारी वन और रेत खनन माफिया, अवैध खनन जारी,नदियों मे जारी अवैध खनन,मौन है वन प्रशासन



राकेश दूबे
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
बकरिहवां,सोनभद्र।लॉक डाउन के दौरान भी जरहां वनक्षेत्र में जहाँ लकड़ियों की कटान  निरंतर जारी है वहीं इस क्षेत्र की नदियों से अवैध खनन का कारोबार दिन दूना रात चौगुने तरीके से किया जा रहा है और वन प्रशासन कान में तेल डालकर  सोया हुआ है।



यदि स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो रातभर ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट चीख चीख कर  प्रकृति के दोहन  का सबूत देती रही लेकिन इसकी सुध लेने वाले  इससे बेखबर रहे । खनन  पर शासन व उच्च न्यायालय ने रोक लगा रखा है फिर भी इन आदेशों को  ठेंगा दिखाते हुए बालू व्यवसाई अपनी जेब भारी करने में लगे हुए हैं।



जरहां वन क्षेत्र के   महुली,समरलोटवा,कोलिनमाड़, अजीर नदी, राजो  जरहां, समेत दर्जनों नदियों से खनन अनवरत जारी है । खनन इतनी तेजी से होने के बावजूद भी वन प्रशासन पूरी तरह शांत बैठा हुआ है । अब तो जनमानस में यह भी आवाज उठने लगी है कि वन प्रशासन भी इस कार्य में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से  संलग्न है ।ग्रामीणों का  यह कहना है  कि इससे  स्पष्ट साबित होता है कि वन प्रशासन  खनन कराने में अहम भूमिका निभा रहा है।ग्रामीणों में बताया कि इसकी जानकारी हम लोगो ने फोन कर वन क्षेत्राधिकारी को भी कई बार अवगत कराया लेकिन मौके पर कोई भी नही आता है। जब इस संबंध में वन प्रशासन से बात किया जाता है तो सीधे उनके द्वारा यह कह दिया जाता है कि हमारे क्षेत्र में खनन हो ही नहीं रहा है यदि कहीं हो रहा होगा तो बंद करा दिया जाएगा परंतु उनसे बात करने के पश्चात् खनन का कारोबार और तीव्र गति से चलने लगता है। इतना ही नहीं बल्कि बालू इकट्ठा कर डंपरों से बाहर भी भेंज दिया जाता है।



यह साफ हैं कि लॉक डाउन मे वन माफिया और स्थानीय प्रशासन ने अपनी कमाई का यह अवैध रास्ता अनलॉक कर लिया है और उनको किसी भी बात का ना खौफ है और ना  चिंता।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...

मीडिया और राजनीति के बीच तकनीकी और रणनीतिक पुल बना लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के गुरु हैं डॉ विजय शुक्ल

डॉ. विजय कुमार शुक्ला भारतीय मीडिया, तकनीकी रणनीति, और राजनीतिक परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने Local News of India (LNI) की स्थापना की, जो एक प्रमुख हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल है, और साथ ही ElectLine नामक एक राजनीतिक परामर्श और चुनावी प्रबंधन कंपनी की भी स्थापना की। ElectLine ने विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीतियों, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. शुक्ला की शैक्षिक पृष्ठभूमि में एमबीए (विपणन और वित्त) , सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रमाणन (MNNIT, इलाहाबाद) , और कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट शामिल हैं। उन्होंने eMag Technologies Pvt. Ltd. की स्थापना की और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), और मोबाइल न्यूज डिलीवरी आर्किटेक्चर का विकास किया। उनकी विशेषज्ञता में डिजिटल मीडिया रणनीति , राजनीतिक परामर्श , और तकनीकी समाधान शामिल हैं। डॉ. शुक्ला ने Deshbandhu.co.in , DatelineIndia.com , Janadesh.in , और Akhand Himachal Daily जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंट...