सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हरियाणा में कोरोना कहर,435 पहुंचा आंकड़ा,42 नए मरीज आए,कोरोना से छठी मौत

हरियाणा में कोरोना कहर,435 पहुंचा आंकड़ा,42 नए मरीज आए,कोरोना से छठी मौत



  • गुरुग्राम के 45 वर्षीय ने पीजीआई में दम तोड़ा

  • सोनीपत में 17,फरीदाबाद और जींद में 8-8

  • गुरुग्राम में 4,यमुनानगर और झज्जर में 2-2



सतबीर शर्मा


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


चंडीगढ़। प्रदेश मे रविवार को कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 435 पहुंच गया है। एक दिन में 42 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना की वजह से छठी मौत हो गई। गुरुग्राम के सेक्टर-18 के रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। उन्हें 30 अप्रैल को रोहतक पीजीआई लाया गया था। यहां आईसीयू में रखा गया था। शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। पीजीआई प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। नगर निगम गुरुग्राम ने उनका अंतिम संस्कार किया। जानकारी मिल रही है कि संस्कार में कोई परिजन नहीं पहुंचा। प्रदेश में एक दिन के अंदर 42 नए मरीजों से हड़कंप मच गया है। सबसे ज्यादा 17 मरीज सोनीपत में मिले हैं। इसके बाद जींद और फरीदाबाद में 8-8 मरीज मिले हैं। गुरुग्राम में 4, झज्जर और यमुनानगर में 2-2 और पानीपत में 1 मरीज सामने आया है। इसके बाद अब कुल मरीजों का आंकड़ा 435 पहुंच गया है। सोनीपत में सिविल अस्पताल का डॉक्टर भी पॉजिटिव मिला है।


अप्रैल में भी तीन मरीजों ने तोड़ा था दम



हरियाणा में कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है। पहली मौत 2 अप्रैल को अम्बाला के 67 वर्षीय बुजुर्ग की हुई थी। जिन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ा था। इसके बाद दूसरी मौत 3 अप्रैल को हुई थी जब रोहतक की कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिल्ली में दम तोड़ा था। तीसरी मौत 5 अप्रैल को करनाल के बुजुर्ग की हुई थी। उनकी मौत चंडीगढ़ पीजीआई में हुई थी। चौथी मौत 28 अप्रैल को फरीदाबाद में हुई थी। यहां 68 वर्षी बुजुर्ग ने ईएसआई अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पांचवी मौत 2 मई को हुई। जब 63 वर्षीय कोरोना पीड़ित एक महिला ने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया था।


सोनीपत में डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिला



सोनीपत में आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी दे रहा सिविल अस्पताल का डॉक्टर पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा विकास नगर में एक 36 वर्षीय महिला, उसकी 15 वर्षीय बेटी और एक बेटा संक्रमित मिले हैं। इससे पहले विकास नगर से एक महिला संक्रमित मिली थी। कमासपुर के मुर्गी फॉर्म से 25 वर्षीय युवक, खरखौदा के खांडा गांव से 65 वर्षीय महिला व 44 वर्षीय एक अन्य महिला संक्रमित मिली हैं। इसी तरह सोनीपत के सेक्टर-23 से भी एक महिला पॉजिटिव आई है। बिलंदरपुर खेड़ी गांव से 27 वर्षीय युवक, वाशी खेवड़ा गांव से 30 वर्षीय, बैयापुर से 31 वर्षीय, नरेंद्र नगर से 74 वर्षीय बुजुर्ग, रूप नगर से 46 वर्षीय व्यक्ति, देवडू रोड से 27 वर्षीय महिला, टीडीआई सिटी कुंडली से 45 वर्षीय व्यक्ति, गन्नौर के खुबड़ू गांव से 15 वर्षीय लड़की और मुरथल रोड पर स्थित यूनिक गार्डन से 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। सभी के परिजनों क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।


जींद में 8 कोरोना पॉजिटिव मिले, 5 महिलाएं



जींद जिला में रविवार को 8 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। डीसी डा. आदित्य दहिया व सिविल सर्जन डा. जयभगवान जाटान ने इसकी पुष्टि की है। जो 8 नए केस सामने आए हैं इनमें 5 महिलाएं हैं जिनमें 4 आंगनबाड़ी वर्कर हैं। जो 8 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। 6 के 30 अप्रैल को जिला से कोरोना टेस्ट जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। जबकि 2 व्यक्तियों के पीजीआई खानपुर में कोरोना टेस्ट सैंपल लिए गए थे। रविवार को इन सभी 8 व्यक्तियों की पीजीआई खानपुर से रिपोर्ट आई तो जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गए। बता दें कि इससे पहले जिला में कोरोना के निडानी गांव के दो व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव मिला था जो पिछले माह ही पीजीआई रोहतक से ठीक होकर घर आ चुके हैं।


यमुनानगर में महिला और आढ़ती कोरोना पॉजीटिव



यमुनानगर में दो लोग और कोरोना पॉजीविट मिले हैं। मॉर्डन कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सब्जी आढ़ती और जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी 58 साल की महिला संक्रमण की चपेट में आई हैं। दोनों को स्वास्थ्य विभाग ने आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। वहीं उसके परिवार और कॉन्टेक्ट के लोगों के सभी सैंपल लिए गए हैं। आढ़ती खांसी, जुकाम होने पर एक प्राइवेट डॉक्टर से दवा लेने गया था। उस डॉक्टर और वहां के स्टाफ के भी सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने सब्जी मंडी यमुनानगर और जगाधरी दोनों को चार दिन के लिए बंद कर दिया है। सीएमओ डॉक्टर विजय दहिया ने बताया कि यमुनानगर में तीन एक्टिव केस हैं । तीनों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है।


निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स गुड़गांव में संक्रमित



गुड़गांव में कुल मरीजों की संख्या 67 हो गई। यहां पाए गए चारों केस शहर से हैं, इनमें एक 54 साल का व्यक्ति और एक प्राइवेट अस्पताल की स्टाफ नर्स को शहर के कोविड अस्पताल ईएसआई सेक्टर-9 में एडमिट कराया गया है। दो मरीज डूंडाहेड़ा गांव के हैं। ये दोनों कोरोना मरीजों के संपर्क में आए थे। विशेषज्ञों की मानें तो संक्रमण का ये फैलाव अनदेखी के कारण बढ़ रहा है। लोग महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।


झज्जर में 42 हुए कोरोना पॉजिटिव,2 नए मरीज 



झज्जर जिले में रविवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 42 पहुंच गया है। रविवार को दो नए मरीज सामने आए। एक मरीज झज्जर और एक बहादुरगढ़ में मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कोरोना पॉजिटिव केस में 1 श्रमिक बहादुरगढ़ सब्जी मंडी में काम करने वाला है। झज्जर सब्जी मंडी के पास रहने वाले कोरोना पॉजिटिव आढ़ती की एक महिला परिजन का सैंपल भी पॉजिटिव आया है। इसकी पुष्टि झज्जर के सिविल सर्जन ने की है।


फरीदाबाद सबसे आगे



हरियाणा में अब तक फरीदाबाद में 70, गुड़गांव में 67, नूंह में 58, सोनीपत में 44, झज्जर में 42, पलवल में 34, पानीपत में 24, पंचकूला में 18, अम्बाला में 14, जींद में 10,करनाल, यमुनानगर और सिरसा में 6-6, फतेहाबाद में 5, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी और कुरुक्षेत्र में 3-3. कैथल में 2, चरखीदादरी में 1 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा गया है।
उनके समेत प्रदेश में अब कुल 242 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 53, फरीदाबाद में 42, गुड़गांव में 38, पलवल 32, पंचकूला में 17, अम्बाला में 11, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर में 3, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक और भिवानी में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। इनके समेत कुल आंकड़ा 241 हो जाता है।
प्रदेश में अब तक 133 जमाती संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा नूंह जिले से हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, पलवल 31, फरीदाबाद 23, गुड़गांव 15, अम्बाला 5, पंचकूला 7, यमुनागर 3, भिवानी 2, कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों और गांवों से पकड़ा गया था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज गाजियाबाद में कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

पं विनय शर्मा      लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  गाजियाबाद। ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा गाजियाबाद के सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के वाणिज्य विभाग के सभी छात्रों के लिए  "कॉमर्स स्नातकों के लिए करियर विकल्प" विषय पर छात्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) एस कुमार और कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री निर्मल सिंह ने अतिथि वक्ता श्री एसपी वर्मा, निदेशक (प्रशिक्षण एवं नवाचार) ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट का स्वागत हरा पौधा देकर किया। श्री वर्मा का स्वागत करते हुए, श्री निर्मल सिंह ने कहा, "हम अपने कॉलेज में प्रसिद्ध और अनुभवी कैरियर योजनाकार और शिक्षाविद का स्वागत करते हैं। श्री एसपी वर्मा ने दो लाख से अधिक छात्रों को परामर्श दिया है। उन्होंने हजारों शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया है।" श्री एसपी वर्मा ने "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्प" विषय पर विस्तार से बात की। उन्होंने स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्पों की एक अच्छी संख्या है। लेकिन प्रत्येक छात्र को दीर्घकालिक और ...

जांगिड़ समाज द्वारा मिल रहा है गुड़गाँव के भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा पहलवान को अपार जनसमर्थन

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया   गुड़गाँव विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मुकेश शर्मा पहलवान को समाज के हर वर्ग, चाहे वह व्यापारी हो, किसान हो, नौजवान हो या शिक्षक हो, सभी वर्गों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जनसमर्थन एवं आशीर्वाद की कड़ी में एक महत्वपूर्ण तबका, जांगिड़ समाज ने अपना भरपूर जनसमर्थन देकर मुकेश शर्मा पहलवान को विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने को कहा और विश्वास दिलाया कि भाई मुकेश शर्मा पहलवान को हर संभव मदद की जाएगी और विधायक बनाकर हरियाणा की विधानसभा चंडीगढ़ भेजने का काम करेंगे। गुरुग्राम की सम्मानित जनता मुकेश शर्मा पहलवान को विकास पुरुष के रूप में देखना चाहती है। विकसित गुरुग्राम का जो सपना मुकेश शर्मा पहलवान ने देखा है, अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर मुकेश शर्मा पहलवान को जीताकर विकसित गुरुग्राम बनाएं। मुकेश शर्मा पहलवान ने सभी जांगिड़ समाज के लोगों से मिले अपार जनसमर्थन रूपी आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताकर टिकट प्रदान की है। मैं भारतीय प्रधानमंत्री आदर...