सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

होटल इंडस्ट्री में होगा भोजन सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन, संस्कृति टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी स्कूल वेबिनार 

होटल इंडस्ट्री में होगा भोजन सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन, संस्कृति टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी स्कूल वेबिनार 



रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी द्वारा ‘चैलेंजेज़ आफ फूड सेफ्टी हाईजिन एंड न्यूट्रीशियन इन होटल’ विषयक एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के मुख्य वक्ता थे इंडियन टूरिज्म डवलपमेंट कार्पोरेशन के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट शेफ सुधीर सिबल। उन्होंने वेबिनार में विद्यार्थियों को भोजन की सुरक्षा और रसोई में सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत और आवश्यक तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते होटल इंडस्ट्री में खाद्य पदार्थों की सुरक्षा और किचिन में सोशल डिस्टेंसिंग व साफ सफाई का महत्व और बढ़ गया है।


शेफ सुधीर ने बताया कि भोजन में अधिक से अधिक न्यूट्रीन इस्तेमाल किया जाना चाहिए, साथ ही शाकाहार के लिए ऩई-नई डिशेज का प्रयोग करना लाभदायक होगा। होटलों को ऐसे मीनू तैयार करने चाहिए जिनमें लोगों के लिए आवश्यक स्वास्थ्यवर्धक और न्यूट्रीनयुक्त भोजन हो। रसोईघर में हाईजिन और सैनिटेशन का गंभीरता से पालन होना चाहिए। संस्कृति स्कूल आफ टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी के डीन प्रोफेसर डीसी वशिष्ठ ने खाने की शुद्धता और स्वास्थवर्धकता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भोजन सुरक्षा के मानकों का गंभीरता से पालन हो ताकि भोजन संदूषण(फूड कंटेमिनेशन) और फूड पाइजिनिंग की संभावना पैदा न हो। उन्होंने इसके लिए उन सभी सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला जिनके अभाव में फूड कंटेमिनेशन और फूड पाइजनिंग होने की संभावना उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि सर्व किये जाने वाले भोजन की समय से जांच होना जरूरी है। भोजन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, मिनरल, विटामिन और कार्बोहाइड्रेड शामिल होने चाहिए। वेबिनार में ओएन मेहरा, संस्कृति स्कूल आफ टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी विभाग के विभागाध्यक्ष पियूष झा ने भी विचार व्यक्त किए। असिस्टेंट प्रोफेसर योगेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...