सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नकल नही असल वाला इ कंटेंट जरूरी, नीरस नही गुणकारी कंटेंट ही करेगा राज-प्रोफेसर टी एन सिंह

नकल नही असल वाला इ कंटेंट जरूरी, नीरस नही गुणकारी कंटेंट ही करेगा राज-प्रोफेसर टी एन सिंह




  • ई कंटेंट डेवलेपमेंट फॉर ऑनलाइन टीचिंग एंड लर्निंग नीड ऑफ द आवर शीर्षक के तहत सप्त दिवसीय कार्यशाला के आयोजन का हुआ शुभारम्भ

  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा एवं हरीशचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में सप्तदिवसीय कार्यशाला के आयोजन का हुआ शुभारम्भ



राकेश कुमार सिंह


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


ओबरा,सोनभद्र।आज दिनांक 25 जून 2020 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र एवं हरिशचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में एक सप्त दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।इस कार्यशाला का शीर्षक ई कंटेंट डेवलपमेंट फॉर ऑनलाइन टीचिंग एंड लर्निंग नीड ऑफ द आवर हैं।


यह कार्यशाला दिनांक 25 जून 2020 से 01 जुलाई 2020 तक चलेगी।आज के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रोफेसर टीएन सिंह कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें ई-कन्टेण्ट बनाने में किसी की नकल नहीं करनी चाहिए बल्कि मौलिक कंटेंट बनाना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि कंटेंट में नीरसता ना हो और यह गुणवत्ता पूर्ण हो साथ ही श्रोताओं से विचारों का आदान प्रदान करने की व्यवस्था भी ऑनलाइन टीचिंग में रखने की आवश्यकता है। साथ ही यह भी कहा कि इस व्यवस्था में विद्यार्थियों से अधिक शिक्षक को पढ़ने की आवश्यकता होगी।


 



विशिष्ट अतिथि डॉ बी एल शर्मा सहायक निदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज ने कहा कि भारत को इस दिशा में अभी बहुत कार्य करना है उन्होंने ई-कन्टेण्ट के तरीकों और विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला आज के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रोफेसर अरविंद कुमार झा डीन स्कूल आफ एजुकेशन एवं विभागाध्यक्ष शिक्षा शास्त्र विभाग बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ ने ई-कन्टेण्ट बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया कोअपने पीपीपी मॉडल के द्वारा बड़े ही विस्तार से समझाया ।



हमें तकनीक से डरने की आवश्यकता नहीं है बल्कि उससे निरंतर जूझने की आवश्यकता है। सब कुछ सीखा जा सकता है। उनका कहना था कि भविष्य में हम सभी को ई लर्निंग की आवश्यकता होगी। इसलिए अभी से हमें सीखने की प्रक्रिया में लग जाना चाहिए। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डाक्टर ओमप्रकाश सिंह ने किया। संचालन डॉक्टर अनिल प्रताप सिंह विभागाध्यक्ष वाणिज्य ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर प्रमोद कुमार प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा ने किया। तकनीकी सत्र में स्वागत डॉक्टर प्रदीप कुमार पांडे और धन्यवाद डॉक्टर सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार सिंह डॉक्टर उदयन मिश्र एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक जुड़े रहे।टेक्निकल सपोर्ट डॉ साधना प्रजापति ने किया। इस कार्यशाला में पूरे देश से कुल लगभग 2500 लोगों ने पंजीकरण कराया है ।यह कार्यशाला 1 जुलाई 2020 तक चलेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...

मीडिया और राजनीति के बीच तकनीकी और रणनीतिक पुल बना लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के गुरु हैं डॉ विजय शुक्ल

डॉ. विजय कुमार शुक्ला भारतीय मीडिया, तकनीकी रणनीति, और राजनीतिक परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने Local News of India (LNI) की स्थापना की, जो एक प्रमुख हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल है, और साथ ही ElectLine नामक एक राजनीतिक परामर्श और चुनावी प्रबंधन कंपनी की भी स्थापना की। ElectLine ने विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीतियों, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. शुक्ला की शैक्षिक पृष्ठभूमि में एमबीए (विपणन और वित्त) , सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रमाणन (MNNIT, इलाहाबाद) , और कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट शामिल हैं। उन्होंने eMag Technologies Pvt. Ltd. की स्थापना की और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), और मोबाइल न्यूज डिलीवरी आर्किटेक्चर का विकास किया। उनकी विशेषज्ञता में डिजिटल मीडिया रणनीति , राजनीतिक परामर्श , और तकनीकी समाधान शामिल हैं। डॉ. शुक्ला ने Deshbandhu.co.in , DatelineIndia.com , Janadesh.in , और Akhand Himachal Daily जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंट...