सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डॉ सोने लाल पटेल का जन्मदिन पुराने कार्यकर्ताओ का सम्मान कर गया मनाया

डॉ सोने लाल पटेल का जन्मदिन पुराने कार्यकर्ताओ का सम्मान कर गया मनाया



राकेश कुमार सिंह


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


ओबरा,सोनभद्र।अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी का यह आदेश था कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी की जयंती पर कम से कम एक या उससे ज्यादा पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम करना है जो डॉक्टर साहब के जमाने के कार्यकर्ता हैं।



उस कड़ी में कृष्णकांत कुशवाहा और ओम प्रकाश जी टीवीएस एजेंसी को डायरी और गमछा और डॉक्टर साहब की फोटो देकर सप्रेम भेंट किया गया।



 


 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल जी के दिशा निर्देश पर आज ओबरा और बिल्ली मारकुंडी के क्षेत्र में अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में 201 जरूरतमंदों को राशन व मास्क देकर मदद किया गया श्री दयालु ने बताया कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी चाहते थे रोटी कपड़ा मकान का अधिकार सबको मिले वह कमरा समाज की लड़ाई को मजबूत कर रहे थे वह चाहते थे कि हर व्यक्ति जो बिजनेस करता है उसे अधिकार है अपना दाम तय करने का चाहे वह सुई बनाने वाला ही क्यों ना हो लेकिन जो किसान जो अन्न उगाता है उसे अपना दाम तय करने का अधिकार नहीं है।



जिस दिन किसान को अपने अन्न का दाम तय करने का अधिकार मिलेगा उस दिन देश के हालात बदलेंगे आज हम सभी लोग जो जरूरतमंद हैं जो गरीब हैं जो मोची का काम करते हैं जो रिक्शा चलाते हैं उन सभी की मदद अपने मसीहा दूसरी आजादी के महानायक डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी की जयंती पर हम सभी कर रहे हैं और अपने मसीहा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी हो सकती है जब हम कुछ जमीन के लोगों की मदद कर पाए डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी की विचारधारा गांव गांव गली गली हम लोग फैलाएं और समाज को नई दिशा दे पाए ऐसा प्रयास हम लोग कर रहे हैं।



मुख्य रूप सेअल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महताब आलम, जिला कार्यकारिणी सदस्य धनराज सिंह, युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, महेश अग्रहरी आईटी सेल जिला उपाध्यक्ष अपना दल एस पूर्व जिला अध्यक्ष छात्र मंच शिबू खान और सक्रिय सदस्य लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज गाजियाबाद में कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

पं विनय शर्मा      लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  गाजियाबाद। ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा गाजियाबाद के सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के वाणिज्य विभाग के सभी छात्रों के लिए  "कॉमर्स स्नातकों के लिए करियर विकल्प" विषय पर छात्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) एस कुमार और कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री निर्मल सिंह ने अतिथि वक्ता श्री एसपी वर्मा, निदेशक (प्रशिक्षण एवं नवाचार) ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट का स्वागत हरा पौधा देकर किया। श्री वर्मा का स्वागत करते हुए, श्री निर्मल सिंह ने कहा, "हम अपने कॉलेज में प्रसिद्ध और अनुभवी कैरियर योजनाकार और शिक्षाविद का स्वागत करते हैं। श्री एसपी वर्मा ने दो लाख से अधिक छात्रों को परामर्श दिया है। उन्होंने हजारों शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया है।" श्री एसपी वर्मा ने "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्प" विषय पर विस्तार से बात की। उन्होंने स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्पों की एक अच्छी संख्या है। लेकिन प्रत्येक छात्र को दीर्घकालिक और ...