सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मिशन प्रेरणा के तहत म्योरपुर ब्लाक को प्रेरक ब्लॉक बनाने को एआरपी टीम ने कसी कमर

मिशन प्रेरणा के तहत म्योरपुर ब्लाक को प्रेरक ब्लॉक बनाने को एआरपी टीम ने कसी कमर




  • यूपी में कल से बच्चे नहीं उनके अभिभावक जाएंगे स्कूल ।


 


संतोष दयाल


लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 


सोनभद्र। बुनियादी शिक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए मिशन प्रेरणा के अंतर्गत बेसिक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में उनकी कुशल टीम जी तोड़ मेहनत कर रही है।



इसी क्रम में ब्लॉक म्योरपुर की ए आर पी टीम योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए15 सितंबर 2020 को अपनी पूरी शिक्षक संकुल टीम के साथ एक मीटिंग किया और उन्हें प्रेरित किया।



इससे प्रेरित होकर म्योरपुर ब्लाक के कुल 8 न्याय पंचायतों में से म्योरपुर न्याय पंचायत के शिक्षक संकुलों ने  इस विजय मशाल को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 19 /9/2020 को अपने आवंटित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक मीटिंग की ।शिक्षक संकुल सर्वेश गुप्ता और मो.मुजीब ने इसके लिए विशेष पहल की और मीटिंग का आयोजन किया।
मीटिंग उच्चीकृत प्राथमिक विद्यालय डकबदला पर संकुल स्तरीय बैठक  ARP टीम म्योरपुर के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुई। 



ए आर पी अखिलेश देव पांडेय और रजनीश कुमार श्रीवास्तव  द्वारा बैठक में ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक बनाने के बारे में कार्य योजना पर चर्चा की गई जिसमें कि प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका ,ई पाठशाला फेज -2, वर्तमान में गतिमान प्रतियोगिताएं जैसे रीड एलांग एप द्वारा प्रायोजित प्रतियोगिता, उड़ान प्रतियोगिता, मीना दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता आदि के बारे में विस्तार से सूचना दी गई ।



 


टाइम एवं मोशन स्टडी के आधार पर विद्यालय की समय सारणी एवं विद्यालय में उपलब्ध रहने वाली कुल पंजिकाओं के बारे में बताया गया ।
मीटिंग के अंत में सभी अध्यापकों को अपने ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक बनाने की शपथ भी दिलाई गई।


एआरपी टीम द्वारा इस मीटिंग की प्रशंसा की गई और यह भी बताया गया कि पूरे जिले में शिक्षक संकुल के स्तर पर यह पहली बैठक है जिसका श्रेय आज की बैठक को आयोजित करने वाले शिक्षक संकुलों और उपस्थित होने वाले सभी अध्यापकों को जाता है।


ए आर पी टीम द्वारा बताया गया कि कोविड-19 के समय में ऑनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं जिसमें कि पठन सामग्री नियमित रूप से व्हाट्सएप ग्रुप में भेजी जाती है ।अब लॉकडाउन खुलने के बाद इसका फेज 2 शुरू हो गया है जिसमें कि बच्चों के अभिभावकों जैसे माता-पिता ,चाचा- चाची ,भाई -बहन  को विद्यालय पर बुलाकर पूरे सप्ताह की कार्य योजना उनसे सांझा की जाएगी ताकि उनके बच्चे क्या पढ़ने वाले हैं और उसमें उन्हें योगदान देना है इसके बारे में वह पहले से ही जागरूक रहें।



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र के नेतृत्व में यह जिला नीति आयोग के सूचकांक पर अपना परचम लहरा रहा है तो निश्चित रूप से उनकी टीम के सभी सैनिक चाहे वह एसआरपी हो या ए आर पी समर्पित तरीके से कार्य करते हुए पूरे सोनभद्र की बुनियादी शिक्षा के उन्नयन में अपना संपूर्ण योगदान देने के लिए कृत संकल्पित है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।