सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं “राष्ट्रीय एकता: राष्ट्र के उत्कर्ष का आधार ” विषय पर वेबिनार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं राष्ट्रीय एकता: राष्ट्र के उत्कर्ष का आधार ” विषय पर वेबिनार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन



सोशल काका 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


दिल्ली।  सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के भारत को एकजुट करने के अथक प्रयासों के फलस्वरूप सम्पूर्ण भारत में 31 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है I इसी उपलक्ष्य में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी मुख्यालय में दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित सदस्यों की ओर से दि.प.ला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण किया गया I



तत्पश्चात  “राष्ट्रीय एकता: राष्ट्र के उत्कर्ष का आधार”  विषय पर वेबिनार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया । डॉ. रामशरण गौड़, अध्यक्ष, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई तथा वक्ता के रूप में प्रो. राम अवतार शर्मा एवं डॉ. नीलम सिंह, सदस्य, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड उपस्थित रहे ।


डॉ. नीलम सिंह ने भारतीय गणराज्य को एक सूत्र में बांधने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को नमन कर अपना वक्तव्य प्रारंभ किया । उन्होंने बताया कि खंडो में कभी विकास नहीं हो सकता इसलिए एकता अत्यावश्यक है । उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का जीवन वृतांत संक्षिप्त में श्रोताओं से साझा किया तथा उनके योगदान पर भी विस्तार में चर्चा की । सरदार पटेल जी यह मानते थे कि देश का विकास शांति, समृद्धि, अखंडता एवं एकता के कारण ही संभव है। वह सदैव ही देश को एकजुट करने के लिए प्रयासरत रहते थे यही कारण था कि महात्मा गांधी भी उनके मुरीद थे । डॉ. नीलम सिंह ने भारत के युवाओं को एकजुट होकर देश की अखंडता एवं विकास हेतु कार्यरत रहने का निवेदन किया ।



प्रो. राम अवतार शर्मा द्वारा श्रोताओं को सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रीय पहलुओं से एकता का  महत्व समझाया गया । उन्होंने  बताया कि किसी भी देश का आधार उसकी एकता एवं अखंडता में ही निहित होता है। भारत देश कई वर्षों तक गुलाम रहा, कई संस्कृतियों ने यहां राज किया, वैचारिक मतभेद रहे जिसके कारण बदलते रहे । इसी मतभेद को समझते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल आजीवन राष्ट्र को एकजुट एवं अखंड रखने हेतु कार्य करते रहे।



डॉ. रामशरण गौड़, अध्यक्ष, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल त्रिकालदर्शी थे । उन्होंने इतिहास की कमियों का ज्ञान रखते हुए वर्तमान व भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु एकता के स्वर को बुलंद कर एक अखंड राज्य की स्थापना करने हेतु कार्य किया तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। डॉ. रामशरण गौड़ जी ने सरदार पटेल जी के विचारों तथा कार्यों  का व्याख्यान करते हुए श्रोताओं को एकता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि भारत देश विविधताओं से भरा है । यहां धर्म, जाति, भाषा, सभ्यता और संस्कृति में एकता को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि एकता राष्ट्र के उत्कर्ष में एक अहम भूमिका निभाती है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने एवं संस्कृति को अखंड बनाए रखने हेतु राष्ट्रीय भाषा के महत्व पर भी प्रकाश डाला । उन्होंने सभी से  भिन्नताओं का सम्मान करते हुए एकजुट होकर कार्य कर राष्ट्र विकास में योगदान देने हेतु आग्रह किया ।



वक्तव्य के अंत में अध्यक्ष, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड द्वारा श्रोताओं को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलवाई गई ।


अंत में श्री आर. के. मीना, पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा धन्यवाद  ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

मीडिया और राजनीति के बीच तकनीकी और रणनीतिक पुल बना लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के गुरु हैं डॉ विजय शुक्ल

डॉ. विजय कुमार शुक्ला भारतीय मीडिया, तकनीकी रणनीति, और राजनीतिक परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने Local News of India (LNI) की स्थापना की, जो एक प्रमुख हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल है, और साथ ही ElectLine नामक एक राजनीतिक परामर्श और चुनावी प्रबंधन कंपनी की भी स्थापना की। ElectLine ने विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीतियों, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. शुक्ला की शैक्षिक पृष्ठभूमि में एमबीए (विपणन और वित्त) , सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रमाणन (MNNIT, इलाहाबाद) , और कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट शामिल हैं। उन्होंने eMag Technologies Pvt. Ltd. की स्थापना की और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), और मोबाइल न्यूज डिलीवरी आर्किटेक्चर का विकास किया। उनकी विशेषज्ञता में डिजिटल मीडिया रणनीति , राजनीतिक परामर्श , और तकनीकी समाधान शामिल हैं। डॉ. शुक्ला ने Deshbandhu.co.in , DatelineIndia.com , Janadesh.in , और Akhand Himachal Daily जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंट...