सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आगामी 31 अक्टूबर को स्टारडम होटल जनकपुरी बनेगा मिस्टर & मिस सिटी दिल्ली का गवाह

 

  • 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को होगा प्रतिभागियों का ऑडिशन 
  • mrmisscity.com पर ऑनलाइन आवेदन कर युवक युवतियां आजमा सकते हैं अपना भविष्य 
  • आयोजकों में शुमार हैं फ़िल्मी दुनिया के सबसे चर्चित और नामी फोटोग्राफर संगीत कौशिक, धर्मेंद्र तोमर , अरुण यादव और ओमी सिंह  
  • मॉडल्स को रैंप वॉक की ट्रेनिंग का जिम्मा निभाएंगे फैशन कोरियोग्राफर हेमंत काइला 
  • मशहूर सूफी गायिका ओशीन भाटिया,फैशन आइकन एन्का वर्मा ,योगगुरु आचार्य सुरेश दत्त , फिटनेस एक्सपर्ट्स सोनिया और पर्सनालिटी ट्रेनर कविता पारकर बनाएगी इस इवेंट को ख़ास 

 

यह महज प्रतियोगिता नहीं हैं यह इस बात की परीक्षा हैं कि दिल्ली के हुस्न और हुनर में कितना दम हैं ? हम तो प्रतिभागियों को रैम्प पर नए सितारे के रूप में लांच करना चाहते हैं पर क्या सितारों में वो जज्बा बाकी हैं।  दिल्ली कितनी सर्द या हॉट हैं इसका फैसला तो दिल्ली के युवक और युवतिया ही करेंगे - आयोजक

 

 
विजय शुक्ल 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
दिल्ली।  जहां एक ओर महामारी ने पूरी दुनिया को कैद में कर  रखा हैं वही Mr & Miss CITY LLP  दिल्ली में स्टारडम होटल, जनकपुरी  में मिस्टर एंड मिस सिटी दिल्ली का आयोजन कर यहां के सर्द  होते मौसम को हॉट बनाने की तैयारी में हैं।  इस इवेंट की खासियत यह हैं कि आयोजक प्रतिभाशाली युवक युवतियों को महामारी के बन्दिशों को तोड़ते हुए अपने हुनर को दुनिया के सामने  रखने का ना सिर्फ मौका दे रहे हैं बल्कि इनको मुफ्त  ट्रेनिंग और ग्रूमिंग का वो भी अपनी अपनी दुनिया की एक्सपर्ट्स टीम के द्वारा देकर इनकी प्रतिभा को चार चाँद लगाने का सुनहरा अवसर भी।  

इस इवेंट में आवेदन करने के लिए कोई भी युवक या युवती आयोजनकर्ता कंपनी की वेबसाइट mrmisscity.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और आगामी 16 और 17 अक्टूबर को ऑडिशन में हिस्सा ले सकते हैं।  चुने गए प्रतिभागियों को मशहूर फैशन कोरियोग्राफर हेमंत काइला रैम्प वॉक की ट्रेनिंग देंगे तो वही इन प्रतिभागियों को आगामी 31  अक्टूबर को होने वाली मिस्टर एंड मिस सिटी दिल्ली प्रतियोगिता  में जानी मानी सूफी गायिका ओशीन भाटिया,  फैशन आइकन एन्का वर्मा ,योगगुरु आचार्य सुरेश दत्त , फिटनेस एक्सपर्ट्स सोनिया और पर्सनालिटी ट्रेनर कविता पारकर से मिलने और अपने हुनर को तरासने का गुण सीखने का  मौका मिलेगा। 

इस ब्यूटी इवेंट का आयोजन संगीत कौशिक, धर्मेंद्र तोमर , अरुण यादव और ओमी सिंह कर रहे हैं जिनका मानना हैं कि  महामारी के कारण इस तरह के ब्यूटी कांटेस्ट और हुनर के परखने वाले इवेंट लगभग बंद हो गए और ऐसे समय में यह आयोजन डिप्रेशन का शिकार हो रही सौंदर्य प्रतिभागियों को एक नया मौका और जीने का मकसद देगा। और इसी बहाने मॉडल्स और फैशन की दुनिया को नए चेहरे मिलेंगे। 



इस प्रतियोगिता के स्पोंसर्स में बेस्ट इंफ्राटेक , स्टारडम बैंक्वेट हॉल , रामरतन ग्रुप ,दमंते  परफ्यूम , लौरेल डेल शामिल हैं। वही  रेडियो पार्टनर की भूमिका में रेड एफएम 93.5 शामिल हैं।  
जहां एक ओर  आयोजक नए हुस्न और हुनर को तरासने के लिए उत्साहित हैं वही मॉडल्स और आर्टिस्ट के आवेदनों से आयोजकों में एक नयी ऊर्जा हैं।  तो अगर आप में हैं दम अपनी प्रतिभा और हुनर को फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में दिखाने का और इस सौंदर्य प्रतियोगिता के जरिये मिस्टर और मिस सिटी दिल्ली बनने का तो बिना देर किये ऊपर दी गयी वेबसाइट पर आवेदन कर इसमें हिस्सा लीजिये। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।