सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

04 मई की राशिफल : जाने क्या हो सकता है आपके राशि मे



अंजलि पासवान 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

दिल्ली. कैसा रहेगा आपका पूरा दिन ? पढ़ाई, प्रेम, विवाह, व्यापार जैसे मोर्चों पर कैसी रहेगी ग्रहदशा ? क्या वैवाहिक जीवन में क्लेश से मिलेगी निजात ? पढ़ाई में बच्चों का मन नहीं लग रहा, क्या करें उपाय 

मेष राशि

शुभ रंग: भूरा
भाग्य: 91%
आज भौतिक सुख सुविधा पर पैसा खर्च होगा, वाहन प्रॉपर्टीज संबंधित भी कुछ परेशानी आ सकती है पैसा खर्च हो सकता है, माता का स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा संभव है, कोई धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, विदेश से संबंधी व्यवस्था वाले एवं विदेश कंपनी मैं नौकरी वाले जातक आज लाभान्वित होंगे.
उपाय: काले तिल शनि मंदिर में चढ़ाएं.

वृषभ राशि

शुभ रंग: आसमानी रंग
भाग्य: 40%
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, अविवाहित का विवाह संबंध पक्का हो सकता है, व्यापार अच्छा रहेगा, मुनाफा अच्छा होगा, सरकारी ठेके लेने वाले आज प्रयास करें, कॉन्ट्रेक्ट मिल सकता है, नौकरी का प्रयास कर रहे एवं नौकरी से संबंधित जातक लाभान्वित होंगे, नए कार्य की रूपरेखा बन सकती है.
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें.

मिथुन राशि

शुभ रंग: गुलाबी रंग
भाग्य: 45%
आज अचानक किसी कार्य में पैसा खर्च होगा, अचानक यात्रा प्रोग्राम भी संभव है. विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही ना करें, प्रेम विवाह के लिए परिवार जने नहीं मान रहे हैं तो आज पुनः प्रयास करें मान सकते हैं. शत्रु का दमन होगा, आज कार्य में बाधा से, निराश ना हो, कुछ समय रुके फिर प्रयास करें सफल होंगे.
उपाय: एक दीए में कपूर, काला तिल रखकर जला दें.

कर्क राशि

शुभ रंग: बादामी रंग
भाग्य: 65%
अगर आप बैंक लोन का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी, शत्रु शांत होंगे, दांपत्य जीवन में नोकझोंक हो सकती है, नौकरी लापरवाही ना करें अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है, कोट कचहरी मामलों में राहत मिलेगी, लव लाइफ में मनमुटाव बना रहेगा, वाहन प्रॉपर्टी संबंधित कार्य में रुकावट आएगी.
उपाय: पवित्र जल पानी में मिक्स करके स्नान करें.

सिंह राशि

शुभ रंग: सफेद
भाग्य: 87%
व्यापार आज अच्छा रहेगा, मुनाफा भी अच्छा होगा साथ ही खर्चे भी लगे रहेंगे, विदेश यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है, नए कार्य की रूपरेखा बनेगी, विदेशी व्यापार एवं विदेशी कंपनी से जुड़े जातक आज लाभान्वित होंगे, सरकारी कागजों संबंधित कार्य में आज रुकावटें हो सकती हैं.
उपाय: गरीब को कुछ खाने को दें.

कन्या राशि

शुभ रंग: लाल रंग
भाग्य: 65%
दांपत्य जीवन सुख में रहेगा, रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे, व्यापार अच्छा रहेगा, अविवाहित का विवाह संबंधित चर्चाएं आज पूर्ण होंगी. सगाई या रोका हो सकता है. पेट के निचले हिस्से में कुछ परेशानी हो सकती है.
उपाय: गणपति जी को लड्डू का भोग लगाएं और खुद भी खाकर निकले.

तुला राशि

शुभ रंग: सिल्वर रंग
भाग्य: 82%
आज रुके हुए सभी महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे, दांपत्य जीवन सुख में रहेगा, साझेदारी व्यापार योजना मैं सहमति बनेगी, फुटकर व्यापारी, फेरी वालों का व्यापार आज अच्छा रहेगा, अविवाहित के लिए नए प्रस्ताव आएंगे एवं विवाह संबंधित चल रही चर्चा में आज सफलता मिलेगी, सगाई या रोका हो सकता है.
उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं और खुद भी खाएं.

वृश्चिक राशि

शुभ रंग: सलेटी
भाग्य: 85%
छोटे भाई बहन कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, यात्रा संभव है, धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, अगर कोई नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी, प्रॉपर्टी वाहन में पैसा खर्च हो सकता है, माता का स्वास्थ्य का ध्यान रखें, दांपत्य जीवन में मनमुटाव रहेगा, विद्यार्थी आज पढ़ने में लापरवाही करेंगे, आज शेयर बाजार में निवेश नुकसानदायक हो सकता है.
उपाय: गुण एवं चना का हनुमान जी को भोग लगाएं.

धनु राशि

शुभ रंग: पीला
भाग्य: 65%
धन का लेनदेन सोच समझ कर करें, वाणी में संयम रखें, अगर लोन का प्रयास कर रहे हैं तो मिल सकता है, कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले में राहत मिलेगी, वाहन एवं प्रॉपर्टी के संबंधित कार्य में परेशानी होगी, माता का स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं.

मकर राशि

शुभ रंग: मिश्रित रंग
भाग्य: 81%
व्यापार अच्छा रहेगा, मुनाफा भी अच्छा होगा, नए कार्य की रूपरेखा बनेगी, शत्रु का दमन होगा, कोर्ट कचहरी मे चल रहे मामलों में राहत मिलेगी, धन का लेनदेन आज सोच समझ कर करें नुकसान हो सकता है, यात्रा संभव है.
उपाय: शनि मंदिर में काले तिल चढ़ाएं

कुम्भ राशि

शुभ रंग: गोल्डन
भाग्य: 81%
छोटे भाई बहन एवं कर्मचारी का सहयोग प्राप्त होगा, वाहन धीरे चलाएं चोट चोट लग सकती है, प्रॉपर्टी संबंधित कार्य में आज बाधा हो सकती है, व्यापार अच्छा रहेगा ,नौकरी में तरक्की होगी, दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है, लव लाइफ वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.
उपाय: मिक्स अनाज गौ माता को दें

मीन राशि

शुभ रंग: ब्राउन रंग
भाग्य: 59%
व्यापार अच्छा रहेगा मुनाफा भी अधिक होगा, साथ ही भौतिक सुख सुविधा पर पैसा खर्च भी होगा, विदेशी कार्यों से जुड़े जातक आज लाभान्वित होंगे, लव लाइफ के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा, शत्रु का दमन होगा, शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा, नई योजना सफल होंगी.
उपाय: गरीब को मिष्ठान दें.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीत कर भी कट्टर भाजपाइयों के घर मे निपट गयी भाजपा।एकमात्र मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव ने रखी थोड़ी लाज।

लोकेन्द्र सिंह वैदिक  लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया आनी:- मंडी संसदीय क्षेत्र से कँगना राणौत  लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह को हराकर संसद में पहुँच चुकी है।मंडी संसदीय क्षेत्र से आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार को छोड़कर सभी भाजपा के विधायक अपनी अपनी विधानसभा से कँगना राणौत को बढ़त दिलवाने में कामयाब रहे।अगर आनी विधानसभा की बात करें तो विक्रमादित्य सिंह को 8328 मतों की बढ़त मिली है।यहां तक कि विधायक लोकेंद्र कुमार की अपने बूथ पर भाजपा की दुर्गति है।विधायक के अपने बूथ आनी-2 पर कांग्रेस को बढ़त है।जहाँ पर कँगना राणौत को 186 मत व विक्रमादित्य सिंह को 298 मत मिले हैं।जहां से कांग्रेस को 112 मतों की बढ़त मिली है।अगर विधायक की पत्नी सुषमा देवी की बात करें जो खनी बटाला से पंचायत समिति सदस्या है।यहां पर भी सभी बूथों पर भाजपा के खस्ताहाल है।इनके अपने बूथ खुन्न में कँगना राणौत को 299 मत मिले जबकि विक्रमादित्य को 491 मत पड़े।इस बूथ से कांग्रेस को 192 मतों की बढ़त है।अब बात करते हैं पंचायतीराज प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष व लोक सभा चुनाव प्रभारी अमर ठाकुर की को जो पूर्व में ए पी एम सी कुल्लु...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज गाजियाबाद में कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

पं विनय शर्मा      लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  गाजियाबाद। ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा गाजियाबाद के सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के वाणिज्य विभाग के सभी छात्रों के लिए  "कॉमर्स स्नातकों के लिए करियर विकल्प" विषय पर छात्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) एस कुमार और कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री निर्मल सिंह ने अतिथि वक्ता श्री एसपी वर्मा, निदेशक (प्रशिक्षण एवं नवाचार) ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट का स्वागत हरा पौधा देकर किया। श्री वर्मा का स्वागत करते हुए, श्री निर्मल सिंह ने कहा, "हम अपने कॉलेज में प्रसिद्ध और अनुभवी कैरियर योजनाकार और शिक्षाविद का स्वागत करते हैं। श्री एसपी वर्मा ने दो लाख से अधिक छात्रों को परामर्श दिया है। उन्होंने हजारों शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया है।" श्री एसपी वर्मा ने "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्प" विषय पर विस्तार से बात की। उन्होंने स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्पों की एक अच्छी संख्या है। लेकिन प्रत्येक छात्र को दीर्घकालिक और ...