सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जीत कर भी कट्टर भाजपाइयों के घर मे निपट गयी भाजपा।एकमात्र मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव ने रखी थोड़ी लाज।



लोकेन्द्र सिंह वैदिक 

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया


आनी:-मंडी संसदीय क्षेत्र से कँगना राणौत  लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह को हराकर संसद में पहुँच चुकी है।मंडी संसदीय क्षेत्र से आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार को छोड़कर सभी भाजपा के विधायक अपनी अपनी विधानसभा से कँगना राणौत को बढ़त दिलवाने में कामयाब रहे।अगर आनी विधानसभा की बात करें तो विक्रमादित्य सिंह को 8328 मतों की बढ़त मिली है।यहां तक कि विधायक लोकेंद्र कुमार की अपने बूथ पर भाजपा की दुर्गति है।विधायक के अपने बूथ आनी-2 पर कांग्रेस को बढ़त है।जहाँ पर कँगना राणौत को 186 मत व विक्रमादित्य सिंह को 298 मत मिले हैं।जहां से कांग्रेस को 112 मतों की बढ़त मिली है।अगर विधायक की पत्नी सुषमा देवी की बात करें जो खनी बटाला से पंचायत समिति सदस्या है।यहां पर भी सभी बूथों पर भाजपा के खस्ताहाल है।इनके अपने बूथ खुन्न में कँगना राणौत को 299 मत मिले जबकि विक्रमादित्य को 491 मत पड़े।इस बूथ से कांग्रेस को 192 मतों की बढ़त है।अब बात करते हैं पंचायतीराज प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष व लोक सभा चुनाव प्रभारी अमर ठाकुर की को जो पूर्व में ए पी एम सी कुल्लु लाहौल स्पीति के अध्यक्ष रह चुके हैं।इनके भी अपने क्षेत्र में भाजपा की दुर्गति है।अमर ठाकुर जिनकी अपनी पंचायत कुंगश है।यहां पर भी भाजपा की दुर्गति है।इनके साथ लगती बिनन व कराना पंचायत में कांग्रेस को बढ़त है।अब बात करते हैं अमर ठाकुर के अपने बूथ खनेवल की जहां से कँगना को 201 मत मिले जबकि विक्रमादित्य सिंह को 446 मत पड़े।इस बूथ से कांग्रेस को 245 मतों की बढ़त है।अपने आप को भाजपा का संकटमोचन कहने वाले अमर ठाकुर का अपने क्षेत्र में भाजपा की लुटिया डुबो दी है।अब बात करते हैं भाजपा मंडल आनी  अध्यक्ष योगेश भार्गव की जिनकी की नगर पंचायत निरमण्ड से भाजपा को बढ़त है।अगर हम बात करे तो इनके साथ लगती पंचायत बाहवा, शिशवी,भालसी,निशानी व तवार से भाजपा के लिए बढ़त है।इनके अपने बूथ निरमण्ड:-2 से कँगना राणौत को 245 मत मिले जबकी विक्रमादित्य सिंह को 197 मत पड़े।इस बुथ से भाजपा को 48 मतों की बढ़त है।अब बात करते हैं पंचायत समिति अध्यक्ष निरमण्ड दलीप ठाकुर की जिनकी अपनी पंचायत नित्थर व साथ लगती पंचायत देहरा में भाजपा के  खस्ताहाल है।यहाँ पर दोनों पंचायत से कांग्रेस को बढ़त है।इनके बुथ नित्थर में कंगना राणौत को 131 मत मिले जबकि विक्रमादित्य सिंह को 257 मत पड़े।नित्थर बूथ से कांग्रेस को 126 मतों की बढ़त है।अब बात करते हैं जिला परिषद सदस्य बाड़ी वार्ड देवेंद्र नेगी की जिनकी अपनी पंचायत गडेज से कांग्रेस को बढ़त है।ये भी अपनी पंचायत व बूथ बचाने में कामयाब नही हो पाए।अगर हम इनके बूथ की बात करें तो कँगना रणौत को बायल बूथ से 191 मत मिले जबकि विक्रमादित्य सिंह को 314 मत पड़े।इस इस बूथ से कांग्रेस को 123 मतों की बढ़त है।आनी भाजपा मण्डल अध्यक्ष योगेश भार्गव को छोड़कर लोकेन्द्र कुमार,सुषमा देवी,अमर ठाकुर,दलीप ठाकुर व देवेन्द्र नेगी अपनी पंचायत व बूथ से भाजपा की लुटिया डुबोने में कामयाब हुए हैं।यह सभी नेता मंच पर से अपना बूथ सबसे मजबूत का नारा देते थे।आज इन्होंने अपनी पंचायत व बूथ से भाजपा के खस्ताहाल किये हैं।पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर  650000/- विधायक निधि निरमंड की पंचायातों को स्वीकृत किया था।इस राशि को विधायक लोकेन्द्र कुमार ने आनी के लिए स्थान्तरित किया गया।निरमण्ड की जनता के साथ विधायक लोकेन्द्र कुमार ने खेला कर दिया।इसके बावजूद भी विधायक महोदय अपने गृह क्षेत्र व बूथ को बचाने में कामयाब नही हुए।बल्कि उल्टी भाजपा की लुटिया डुबो दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...