जिला शिमला रामपुर बुशहर के अन्तर्गत झाकडी वार्ड में गोपालपुर पंचायत,सनारसा पंचायत व सराहन वार्ड में बठाहरा में 15 अगस्त 75 वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
महेंद्र सिंह पटेल,
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,
झाकडी: झाकडी वार्ड में सीनियर सेकेंडरी स्कूल झाकडी में 15 अगस्त 75 वें स्वतन्त्रता दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि हिमकोपैड के चैयरमैन कौल सिंह नेगी ने तिरंगा फहराया, इस के साथ ब्लाक खंड उप अध्यक्ष रूपेशवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे, स्कूल के प्रधानाचार्य भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे इस स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर महिलाओं ने रसा कसी का और पहाड़ी संस्कृति कार्यक्रम अन्य सभी प्रकार के खेल कूद का आयोजन किया गया सभी खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया,
गोपालपुर पंचायत में मिडल स्कूल करतोट में मुख्य अतिथि पंचायत प्रधान कमल धैक, ने तिरंगा फहराया उसके साथ उप प्रधान ब्रीजेश ,सभी वार्ड सदस्य और प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे
सनारसा पंचायत में मिडल स्कूल शरशापट में मुख्य अतिथि पंचायत प्रधान मस्त राम चौहान ने तिरंगा फहराया उसके के साथ उप प्रधान, वार्ड सदस्य प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे इसी के साथ महिला मंडल, युवक मंडल के प्रधान भी उपस्थित थे इस कार्यक्रम में महिला मंडल ने शिक्षकों ने पहाड़ी संस्कृति का कार्यक्रम किया गया, प्रधान मस्त राम चौहान ने कहा कि यहां हर वर्ष इसी तरह महिला मंडल युवक मंडल का हमें पू रा सहयोग मिलता और ग्रामीणों सभी साथियों को सहयोग मिलता है
इस 75 वें के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा झंडा का सन्देश घर घर में तिरंगा सभी युवा मंडल, महिला मंडल, स्कूल बच्चों को तिरंगे को हर घर में तिरंगा फहराएंगे, इसी के साथ स्कूल बच्चों ने और महिला मंडल सभी ने संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, इस के साथ सराहन वार्ड में बठारा में भी स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें